फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RIP Mulayam Singh Yadav: शादी में भैंसागाड़ी लेकर पहुंचे थे मुलायम, बेहद दिलचस्प किस्सा

Mon, 10 Oct 2022 11:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Oct 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
RIP Mulayam Singh Yadav: Interesting story of Mulayam's marriage
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
भारत की राजनीति में बड़ा नाम कमाने वाले मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह निधन हो गया। आज हम आपको उनकी जिंदगी के कुछ खास राज बताने जा रहे हैं। यह राज उनके करीबियों ने खोले हैं। समाजवादी पार्टी और कुनबे के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया।


22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई में जन्मे मुलायम सिंह की पढ़ाई-लिखाई इटावा, फतेहाबाद और आगरा में हुई। मुलायम कुछ दिनों तक मैनपुरी के करहल स्थित जैन इंटर कॉलेज में प्राध्यापक भी रहे। पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर मुलायम सिंह की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी मालती देवी का निधन मई 2003 में हो गया था।
RIP Mulayam Singh Yadav: Interesting story of Mulayam's marriage
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव मुलायम की पहली पत्नी के बेटे हैं। मुलायम की दूसरी पत्नी हैं साधना गुप्ता। फरवरी 2007 में सुप्रीम कोर्ट में मुलायम ने साधना गुप्ता से अपने रिश्ते कबूल किए तो लोगों को नेताजी की दूसरी पत्नी के बारे में पता चला।
RIP Mulayam Singh Yadav: Interesting story of Mulayam's marriage
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
साधना गुप्ता से मुलायम के बेटे प्रतीक यादव हैं। मुलायम सिंह की जिंदगी में कुछ ऐसे पल भी आए जिनसे वो खुद और उनका कुनबा विवादों में रहे। मुलायम सिंह यादव की पहली शादी घरवालों ने 18 साल की उम्र में ही कर दी थी। मुलायम उस वक्त दसवीं की पढ़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
RIP Mulayam Singh Yadav: Interesting story of Mulayam's marriage
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल
लोग बताते हैं कि उस वक्त गाड़ी-मोटर का इतना चलन नहीं था इसलिए मुलायम की बरात भैंसागाड़ी में गई थी। मुलायम 5 भैंसागाड़ी लेकर अपनी शादी में पहुंचे थे। ऐसा ही एक किस्सा और भी है। मशहूर हास्य कवि अदम गौंडवी जब गंभीर रूप से बीमार पड़े तो उन्हें जरूरी इलाज नहीं मिल सका।
विज्ञापन
RIP Mulayam Singh Yadav: Interesting story of Mulayam's marriage
अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव (फाइल फोटो)

गौंडवी के पुत्र लगातार नेताओं के चक्कर काटते रहे कि कोई पिता के लिए सिफारिश कर दे तो उन्हें अच्छा इलाज मिल सके, लेकिन बात नहीं बनी। लखनऊ के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में भी बीमार गौंडवी को जगह नहीं मिल सकी। इसकी जानकारी जैसे ही मुलायम सिंह को हुई तो उन्होंने तुरंत अस्पताल प्रबंधन से बात कर गौंडवी को अस्पताल में भर्ती कराया, हालांकि बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed