फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तिहरे हत्याकांड में खुलासा: वो पांच घंटे... जब डॉक्टर ने खेला खूनी खेल, नौकरानी ने बताई ये बात

Mon, 06 Dec 2021 05:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Dec 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
Revealed in the triple murder of Kanpur
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
डॉ. सुशील कुमार के घर पर सुबह आठ बजे तक सब कुछ सामान्य था। पारिवारिक माहौल में किसी भी तरह का कोई तनाव नहीं था। डॉक्टर का व्यवहार भी रोज की तरह था। इसके बाद और दोपहर एक बजे के बीच डॉक्टर ने खूनी खेल खेला।


मतलब इन पांच घंटों के बीच में ही डॉक्टर ने एक-एक कर पत्नी, बेटे और बेटी को मौत के घाट उतार दिया। यह खुलासा डॉ. सुशील के घर काम करने वाली नौकरानी सावित्री ने किया है। पुलिस के मुताबिक सावित्री सुशील के घर बर्तन धुलने जाती थी।

रोज की तरह शुक्रवार सुबह करीब सात बजे वह डॉक्टर के घर पहुंची। सावित्री ने बताया कि वह करीब आठ बजे तक घर में रही, तब उसे जरा भी नहीं लगा कि परिवार के किसी भी सदस्य में किसी तरह का कोई तनाव है। सुशील वैसे भी ज्यादा बातचीत नहीं करते थे, सो उस दिन भी वे कुछ नहीं बोले।
Revealed in the triple murder of Kanpur
kanpur triple murder: ओमिक्रॉन से डरे डॉक्टर ने पत्नी और दो बच्चों को मार डाला - फोटो : amar ujala
बच्चे अपने-अपने कमरे में थे। सावित्री के इस बयान के बाद पुलिस की जांच में यह तथ्य एकदम साफ हो गया है कि चंद्रप्रभा व दोनों बच्चों की हत्या सुशील ने सुबह आठ बजे के बाद और दोपहर एक बजे के बीच की। क्योंकि करीब डेढ़ बजे डॉक्टर अपार्टमेंट से बाहर निकलता हुआ कैमरे में कैद हुआ है। इसके बाद वापस नहीं आया। 
Revealed in the triple murder of Kanpur
kanpur triple murder - फोटो : amar ujala
मालकिन से हुई थी बात, बिल्कुल ठीक थीं
सावित्री ने पुलिस को बताया कि जब वह बर्तन साफ करने गई थीं तो मालकिन (चंद्रप्रभा) से बातचीत भी हुई थी। वह बिल्कुल ठीक थीं। घरेलू विवाद आदि जैसा कुछ भी नहीं था। उसी दिन उसे एक महीने की सैलरी भी दी थी। दरवाजा खुद डॉ. सुशील ने खोला था। पुलिस को आशंका है कि सावित्री के जाने के बाद सुशील ने सभी को चाय बनाकर पिलाई। उसी में जहरीला पदार्थ मिला दिया। चाय पीकर जैसे ही तीनों बेसुध हुए, डॉक्टर ने सभी की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Revealed in the triple murder of Kanpur
kanpur triple murder - फोटो : amar ujala
कूड़ा फेंकने निकला था डॉक्टर
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि सुशील किसी से बातचीत नहीं करता था। कोई उनके फ्लैट के सामने से गुजरता था और वह दरवाजे पर खड़ा है तो दरवाजा बंद कर लेता था। पड़ोसी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उन्होंने सुशील को फ्लैट से बाहर निकलते देखा था, तब वह कूड़ा डालने गया था। इसके बाद वापस फ्लैट भी पहुंचा।
विज्ञापन
Revealed in the triple murder of Kanpur
kanpur triple murder - फोटो : amar ujala
50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले 
सुशील शुक्रवार दोपहर 1:27 बजे अपार्टमेंट से बाहर निकलते सीसीटीवी कैमरे मेें कैद हुआ। पुलिस ने उसके आगे के रूट के 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। किसी से कोई खास सुराग नहीं मिला। पुलिस की जांच अब केवल सुशील के परिचितों व दोस्तों से पूछताछ के आधार पर जारी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed