सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले रविवार को यूपी के कानपुर पहुंचे। वह यहां कानपुर निवासी विजय चौरसिया के रामादेवी स्थित आवास पर आए। आठवले रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की जनअधिकार रैली में भी शामिल हुए।
2 of 5
रामदास आठवले
- फोटो : अमर उजाला
यहां रामदास आठवले ने पत्रकारों से वार्ता कर कहा कि महाराष्ट्र में हमारी सरकार 30 नवंबर को बहुमत साबित करने की पूरी कोशिश करेगी। बहुमत साबित करने के लिए राज्यपाल जी ने हमें 30 नवंबर तक का समय दिया है।
3 of 5
रामदास आठवले
- फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट ने फणवीस सरकार को नोटिस जारी कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट को आदेश देने का पूरा अधिकार है। शिनसेना, एनसीपी और कांग्रेस को इस मामले में निर्णय जल्दी लेना चाहिए था।
4 of 5
रामदास आठवले
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र में किसान और जनता समस्याओं से जूझ रही है। उन्हें ऐसी सरकार चाहिए जो उन्हें समस्याओं से निजात दिला सके और हर मामले में जनता के लिए कल्याणकारी साबित हो।
5 of 5
रामदास आठवले
- फोटो : अमर उजाला
आठवले बोले कि हमें विश्वास है कि बहुत सारे विधायक हमारे साथ आएंगे। इस मामले में किसी के ऊपर कोई दबाव नहीं है। विधायक अपनी स्वेच्छा से हमारे साथ आएं उनका स्वागत है।