{"_id":"5dd9413f8ebc3e549f348e75","slug":"family-members-created-uproar-after-being-falsely-implicated-in-murder-charges","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नौ दिन से पुलिस भाजपा नेता को हिरासत में लेकर दे रही यातना, गलत फंसाने के आरोप में परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ दिन से पुलिस भाजपा नेता को हिरासत में लेकर दे रही यातना, गलत फंसाने के आरोप में परिजनों का हंगामा
Sat, 23 Nov 2019 11:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस पर लगाया युवक को गलत फसाने का आरोप फिर काटा हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद के बढ़पुर किसानन नगला में हुए अमित कटियार हत्याकांड में एक युवक को नौ दिन हिरासत में रखने के बाद शनिवार को चालान किए जाने की जानकारी पर परिजन कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने पैसे न देने पर हत्या में फंसाने का आरोप लगाया। करीब डेढ़ घंटे तक जमकर हंगामा किया। कोतवाल ने लाठी फटकारकर परिजनों को इधर-उधर किया और आरोपी को कार में डालकर ले गए।
परिजनों ने पुलिस पर लगाया युवक को गलत फसाने का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद परिजनों ने मुख्यमार्ग पर एक घंटे जाम लगाया। कोई अफसर नहीं पहुंचा, तो लालगेट पर महिला-पुरुष, बच्चे सड़क पर लेट गए। करीब तीन घंटे बाद एएसपी ने पहुंच कर परिजनों को समझाकर जाम खुलवा दिया। बढ़पुर किसानन नगला में बड़ी बहन के साथ किराये पर रह रहे चांदपुर निवासी अमित कटियार उर्फ लालू की चार नवंबर की रात घर से ले जाकर मकान से सौ मीटर की दूरी पर खाली प्लाट में हत्या की गई थी।
परिजनों ने पुलिस पर लगाया युवक को गलत फसाने का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
अगले दिन शव बरामद होने पर बड़ी बहन शिखा ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा लिखाया था। पुलिस ने पड़ताल के दौरान नौ दिन पूर्व बढ़पुर के टैक्सी चालक अनूप कुमार जोशी को हिरासत में ले लिया। पुलिस तभी से उससे पूछताछ करती रही। परिजन लगातार पुलिस के संपर्क में रहे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस शुक्रवार तक कहती रही कि कोई सबूत नहीं है, छोड़ देंगे। मगर शनिवार को हत्या के मुकदमे में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस पर लगाया युवक को गलत फसाने का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
इस पर गुस्साए अनूप के परिजन महिला-पुरुष बच्चों सहित कोतवाली में सुबह 10 बजे पहुंच गए। उन्होंने छोड़ने की गुहार लगाई, मगर एक न सुनी। परिजनों को मुकदमे में चालान करने की भनक लगी, तो वह भड़क गए। महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। दरोगा और स्टाफ समझाता रहा। दोपहर 12 बजे मऊदरवाजा इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने पहुंचकर समझाने का प्रयास किया। महिलाएं नहीं मानीं, तो साढ़े 12 बजे कोतवाल अंदर से निकले।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस पर लगाया युवक को गलत फसाने का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आते ही हंगामा कर रहे महिला-पुरुषों को बाहर निकालने के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने लाठियां फटकारनी शुरू कर दीं। महिलाओं ने मोर्चा संभाला और विरोध किया। हालांकि महिला दरोगा संजय कुमारी ने भी महिलाओं को हटाने का प्रयास किया, मगर असफल रहीं। इस पर गुस्साए कोतवाल देवेंद्र दुबे ने डंडा उठा लिया। पुलिस ने डंडा फटकारा। इसी दौरान हौचपौच में हत्यारोपी अनूप को सुरक्षा के घेरे में बाहर निकाला और एक बजे कार में बैठाकर ले गए।