फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'dy Spl: हास्य अभिनेता राजपाल यादव के जीवन से जुड़ी ये 10 बातें शायद नहीं जानते होंगे आप 

Fri, 16 Mar 2018 12:02 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 16 Mar 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
rajpal yadav birthday special
राजपाल यादव
यूपी के शाहजहांपुर (कुण्डरा गांव) में जन्मे मशहूर बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव का आज 46वां जन्मदिन है। उनके बर्थडे के मौके पर आज हम उनके जिंदगी से जुड़ी कई ऐसी बातें साझा करेंगे जो आज तक शायद किसी को नहीं पता थीं। 


 
rajpal yadav birthday special
राजपाल यादव
कॉमेडियन राजपाल यादव का नाम लेते ही शायद सभी के चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती है। उनकी कमेडी में है ही इतनी सच्चाई। राजपाल का जन्म 16 मार्च 1971 (आयु 46) को शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। भारतेन्दु नाट्य अकादमी और नेशनल स्कूल लखनऊ से शिक्षा प्राप्त करने के बाद राजपाल का फिल्मी करियर शुरू हो गया। हाल ही में राजपाल यादव ने अपनी बेटी की शादी की है।

 
rajpal yadav birthday special
राजपाल यादव
राजपाल यादव ने साल 2003 में दूसरी शादी कर ली थी। दरअसल, वो फिल्म की शूटिंग के लिए कनाडा गए हुए थे। यहां उनकी मुलाकात राधा से हुई। दोनों डेट करने लगे। आखिरकार 2003 में दोनों ने शादी कर ली। फिलहाल दोनों की एक बेटी भी है। बेटी का नाम हनी यादव है। 19 नंवबर 2017 को राजपाल यादव की बेटी की शादी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
rajpal yadav birthday special
राजपाल यादव
बता दें कि राजपाल की बेटी का नाम ज्योति है। ज्योति उनकी पहली पत्नी करुणा की बेटी हैं। ज्योति के जन्म के वक्त करुणा की मौत हो गई थी। राजपाल की बेटी की शादी इटावा के संदीप यादव से हुई है। संदीप इटावा के रहने वाले हैं, लेकिन आगरा के एक बैंक में नौकरी करते हैं। मां के निधन के बाद 15 सालों तक ज्योति गांव में ही अपने चाचा के पास रही। पिछले पांच सालों से वो राजपाल यादव और उनकी फैमिली के साथ मुंबई में रह रही हैं।
 
विज्ञापन
rajpal yadav birthday special
राजपाल यादव
राजपाल यादव का गांव शाहजहांपुर जिले में आता है। इस गांव का नाम कुंडरा है। ज्योति और संदीप की शादी में राजपाल ने फिल्मी हस्तियों को इनवाइट नहीं किया। राजपाल यादव अपनी जड़ों से जुड़े आदमी हैं। इसलिए उन्होंने गांववालों के बीच ही अपनी बेटी की शादी की।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed