{"_id":"5ab34dc74f1c1bbb758b6f43","slug":"rajpal-yadav-and-suneel-pal-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘सुपर जासूस’ राजपाल-सुनील पाल, इन दिनों कानपुर में कर रहे शूटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सुपर जासूस’ राजपाल-सुनील पाल, इन दिनों कानपुर में कर रहे शूटिंग
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
फिल्म ‘सुपर जासूस’ की शूटिंग के लिए शहर आए बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव और कॉमेडियन सुनील पाल इन दिनों अपनी फिल्म ‘सुपर जासूस’ की शूटिंग में कानपुर पहुंच गए हैं। बुधवार को जाजमऊ के एक फॉर्म हाउस व जीटी रोड के एक होटल में फिल्म के कुछ सीन शूट किए गए हैं। राजपाल यादव ने यहां मीडिया से खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि जब दो कनपुरिये आपस में बात करते हैं तो उनको सुनने में जो मजा आता है वो कही नहीं है। यहां के वातावरण में हर धर्म की खुशबू आती है। ये एक अलाइव (जिंदादिल) शहर है। बचपन से ही कानपुर आना लगा रहता था। काम के सिलसिले में भी कई बार यहां पर आया हूं। कानपुर इंडस्ट्रियल शहर है जहां पर ऑर्डेनेंस और लेदर फैक्ट्रियां हैं। पवित्र गंगा भी बहती है जो इसकी खूबसूरती में चार- चांद लगाती है।
हर ‘कार’ का अपना कर्म
फिल्म की शूटिंग करते अभिनेता
राजपाल बोले कि कलाकार, पत्रकार, शिल्पकार, चित्रकार, निर्माणकार कुछ ऐसे कार होते हैं जो समाज की अलग- अलग छवि को प्रस्तुत करते हैं। जहां एक पत्रकार समाज की सच्चाई दिखाता है वहीं एक कलाकार वो बातें दिखाता है जो समाज में होती है लेकिन छुपी हुई। वहीं पर्दे पर निभाए अपने सभी कैरेक्टर के बारे में वे बोले कि उन्होंने हर रंग के किरदार निभाएं हैं। खुद से वादा किया है कि कोई भी कैरेक्टर दुबारा रिपीट नहीं करेंगे। वहीं हर रोल में खुद को एक चैलेंज देता हूं।
40 के बाद जवान होता है व्यक्ति
शूटिंग
मशहूर हास्य अभिनेता और फिल्म निर्देशक चार्ली चैपलिन को अपना आदर्श मानने वाले राजपाल बोले कि 40 की उम्र के बाद इंसान जवान होता है। असली जीना तो 40 की उम्र के बाद शुरू होता है। बोले कि उम्र के एक पड़ाव पर आने के बाद वे 365 दिन एक व्यवस्थित तौर पर जिएंगे जिसमें 200 दिन मसखरी, 100 दिन किसी बीच पर पार्टी या कोई राजनीतिक पार्टी के साथ काम और 65 दिन परिवार और धर्म कर्म को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
तय हो चुनाव की सीमा
शूटिंग
भारतीय राजनीति के बारे में बात करते हुए राजपाल बोले कि अलग- अलग पद पर समय- समय पर होने वाले चुनाव से बेहतर है कि देश में चुनाव को लेकर व्यवस्था होनी चाहिए। छह महीने के अंदर प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक के चुनाव करा दिए जाने चाहिए, जिससे पुलिस प्रशासन, डीएम, नेता और जनता अपना काम अगले छह महीने में करके दिखा सके।
विज्ञापन
इसरार अहमद बना रहे ‘सुपर जासूस’
शूटिंग
कानपुर के रहने वाले इसरार अहमद फिल्म ‘सुपर जासूस’ बना रहे हैं जिसके कुछ सीन उन्होंने कानपुर में शूट किए। बुधवार को जाजमऊ स्थित एक निजी फॉर्म हाउस व जीटी रोड स्थित एक होटल में फिल्म के कुछ सीन एक्टर राजपाल यादव व कॉमेडियन सुनील पाल के बीच शूट किए गए हैं। रातभर होटल में सीन शूट किया गया है जिसमें कानपुर की अद्वितीया वर्मा ने भी एक छोटा सा रोल अदा किया है। फिल्म में जीनत अमान, मुश्ताक खान, फैज, संजीत कौर व आमीन इसरार भी एक्टिंग करते हुए नजर आएंगे। फिल्म का एक गाना बिठूर के ब्लू वर्ल्ड में भी शूट किया गया है।