नाले में घूम रहे मगरमच्छों को देखकर हरकोई हैरान है। यूपी के उरई जिले के सीगेपुर और जमलापुर गांव के बीच निकले मलंगा नाले अक्सर मगरमच्छ देखे जा रहे हैं। इस वजह से लोगों में दहशत है। कई बार मगरमच्छ नाले से बाहर निकलकर पुल पर आ जाते हैं, जिससे लोगों ने वहां आना जाना भी बंद कर दिया। सूचना के बावजूद अभी तक वन विभाग से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है।
2 of 4
चेकडैम में मगरमच्छ होने से ग्रामीणों में दहशत
उरई के सिरसाकलार थाना क्षेत्र में ग्राम सीगेपुर व जमलापुर के बीच से कोंच मलंगा नाला है। कुछ दिनों पहले नाले के चेकडैम में मगरमच्छ आ गए हैं। मगरमच्छों को देखकर वहां के ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीण कृपाल व मुकेश ने बताया कि मगरमच्छ नाले में तैरते रहते ही हैं।
शाम के वक्त नाले से बाहर निकलकर पुल पर आ जाते हैं। इस वजह से पुल से गुजरने में भी डर लगता है। इसके अलावा ग्रामीणों ने नाले के आसपास जाना और अपने जानवरों को वहां चराने के लिए ले जाना भी बंद कर दिया है। हालत यह है कि शाम के वक्त तो वहां से कोई निकलने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाता है।
4 of 4
शाम को चैकडेम के पुल पर आ जाते हैं मगरमच्छ
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को भी दी थी, लेकिन विभाग ने कुछ नहीं किया। उन्होंने पत्र भेजकर प्रशासन से जल्द से जल्द से मगरमच्छों को पकड़े जाने के लिए कारगर कदम उठाने की मांग की है।