कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को पीएम मोदी की सरकार को जुमलेबाजों की सरकार बताया। उन्नाव में जनसभा के दौरान राहुल ने ऐसे-ऐसे सवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछे हैं जिन्हें जानकर बीजेपी वाले हैरान हैं।
ये हैं राहुल गांधी के वो 5 सवाल जिन्हें सुनकर बीजेपी वाले हैरान
राहुल ने मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया। उन्नाव में जनसभा के दौरान राहुल गांधी बोले कि विजय माल्या जैसे पचास बड़े उद्योगपतियों का लाखों करोड़ का कर्ज माफ कर दिया गया, जबकि किसानों की कर्ज से मौतें हो रही हैं। ऐसा क्यों किया गया?
ये हैं राहुल गांधी के वो 5 सवाल जिन्हें सुनकर बीजेपी वाले हैरान
राहुल ने कहा कि दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात करने वाली केंद्र सरकार ने झूठा वादा कर युवाओं को ठगने का काम किया है। विदेशों से कालाधन वापस लाने के साथ ही 15 लाख रुपये लोगों के खाते में क्यों नहीं आए?
ये हैं राहुल गांधी के वो 5 सवाल जिन्हें सुनकर बीजेपी वाले हैरान
राहुल ने स्वच्छता अभियान पर चुटकी लेते कहा कि सफाई तो नहीं हुई, लेकिन अफसरों को झाड़ू जरूर थमा दी। राहुल ने कहा कि भारत में अब सफाई की हालत कैसी है ये बताएं प्रधानमंत्री?
ये हैं राहुल गांधी के वो 5 सवाल जिन्हें सुनकर बीजेपी वाले हैरान
राहुल ने कहा कि नोटबंदी के बाद देश का क्या भला हुआ। लोगों को इसकी वजह से कितनी परेशानियां झेलनी पड़ीं क्या इसका जवाब है प्रधानमंत्रीजी के पास।