ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी का जबरदस्त क्रेज युवाओं में है। कानपुर के जीआईसी ग्राउंड में जनसभा के दौरान ओवैसी की एक झलक पाने को लोग बेताब दिखे। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती जा रही थी ओवैसी की आवाज और तेज होती जा रही थी।
...तस्वीरों में देखें, युवाओं के बीच असदउद्दीन ओवैसी का क्रेज
पहली बार आया हूं, आखिरी बार नहीं
ओवैसी को सुनने के लिए जनसभा स्थल पर पांच घंटे पहले से ही हजारों की संख्या में लोग जीआईसी में पहुंच गए थे। ओवैसी के आते ही लोगों का जोश बढ़ गया। ओवैसी ने कहा कि इसके पहले सपा सरकार ने उन्हें कानपुर आने की अनुमति नहीं दी। चुनाव आयोग के शासन में पहली बार आया हूं लेकिन आखिरी बार नहीं। अब बार-बार आऊंगा।
...तस्वीरों में देखें, युवाओं के बीच असदउद्दीन ओवैसी का क्रेज
3 of 5
कानपुर में ओवैसी की जनसभा के दौरान भीड़
- फोटो : अमर उजाला
नारे न लगाएं
ओवैसी ने जनसभा के दौरान कहा कि सपा सरकार के तत्कालीन एडीएम सिटी ने लिखा कि मैं जनसभा की अनुमति नहीं दूंगा क्योंकि यहां सपा प्रत्याशी का वोट बैंक प्रभावित होगा। उससे वफादार अफसर अखिलेश को नहीं मिलेगा लेकिन याद रहे कि अखिलेश अपने बाप के नहीं हुए तो उसके क्या होंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह नारे न लगाएं क्योंकि 65-70 सालों से नारे ही लगाते आए हैं।
...तस्वीरों में देखें, युवाओं के बीच असदउद्दीन ओवैसी का क्रेज
तालियों की गड़गड़ाहट सुनकर बढ़ा जोश
जनसभा के दौरान ओवैसी के भाषणों को सुनकर सभा स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। ओवैसी खासकर युवाओं का जोश देखकर उत्साह से लबरेज नजर आ रहे थे।
...तस्वीरों में देखें, युवाओं के बीच असदउद्दीन ओवैसी का क्रेज
कोई फिक्र करने वाला नहीं
ओवैसी ने कहा कि अखिलेश यादव का विकास इटावा और सैफई में है, जहां लॉयन सफारी में शेर बीमार हुए तो लंदन से डॉक्टर आए और जानवरों के लिए वहां मिनरल वॉटर का प्लांट लगाया गया है। कानपुर की घनी बस्तियों में लोगों को गंदा पानी मिल रहा है और वह बीमार हैं तो कोई फिक्र करने वाला नहीं है।