{"_id":"5e46b7d18ebc3ee5b4468782","slug":"priyanka-and-akhilesh-yadav-attack-on-bjp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका और अखिलेश यादव का भाजपा पर वार, बोले अब बाबासाहेब की कथा करने पर भी हो रहा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका और अखिलेश यादव का भाजपा पर वार, बोले अब बाबासाहेब की कथा करने पर भी हो रहा हमला
Fri, 14 Feb 2020 08:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 14 Feb 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने ट्वीट की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के मंगटा गांव में धार्मिक आयोजन में जाति विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी और धार्मिक पोस्टर फाड़ने पर बुधवार को दो पक्ष भिड़ गए थे। पथराव और मारपीट में 26 लोग घायल हो गए थे। इस घटना की तस्वीरें ट्वीट करते हुए प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। वहीं घटना के बाद एसपी, एएसपी, एडीएम प्रशासन, एसडीएम, सीओ समेत अफसर गांव पहुंचे थे। हालात देख कई थानों का फोर्स को भी गांव में तैनात किया गया है।
Trending Videos
अखिलेश यादव ने ट्वीट की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
अफसरों ने गांव में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया। मामले में 28 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। मंगटा गांव के आंबेडकर पार्क में एक से लेकर आठ फरवरी तक धार्मिक आयोजन कराया गया था। इसमें आयोजन कराने वालों ने गांव के सभी जाति के लोगों से चंदा किया था।
घटना के बाद रोती युवती
- फोटो : अमर उजाला
आयोजन के दौरान जाति विशेष लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जाती रही। इससे जाति विशेष के लोगों में नाराजगी थी। मंगलवार को खेल के दौरान बच्चो ने एक खंभे में लगे कार्यक्रम के पोस्टर को फाड़ दिया। इस पर आयोजन कराने वाले कुछ लोगों ने बच्चों के घर गाली गलौज करने के साथ मारपीट की। मामले की शिकायत पुलिस से हुई थी। गांव पहुंचे दरोगा व कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह गांव के जाति विशेष के युवाओं ने एक धार्मिक स्थल में बैठक की। इसकी भनक आयोजकों को लगी तो वह भी एक पार्क में बैठक करने लगे। इसी बीच दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। महिलाएं छतों से पथराव करने लगीं। इससे भगदड़ मच गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गांव के हालात देख उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तत्काल एसपी अनुराग वत्स, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एएसपी अनूप कुमार, एसडीएम आनंद कुमार सिंह, सीओ संदीप कुमार समेत गजनेर, अकबरपुर, महिला थाना समेत कई थानों का फोर्स पहुंचा। भारी पुलिस बल देख गांव के अधिकांश पुरुष सदस्य फरार हो गए। पुलिस ने 26 घायलों को जिला अस्पताल भेजा। चार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।