{"_id":"62995c2cd12fff22db5a86b5","slug":"president-visit-today-paraunkh-is-ready-to-welcome-his-kovind-waiting-for-pm-as-well","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"President Visit Today: अपने कोविंद के स्वागत के लिए तैयार है परौंख, साथ में पीएम का भी इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
President Visit Today: अपने कोविंद के स्वागत के लिए तैयार है परौंख, साथ में पीएम का भी इंतजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 03 Jun 2022 06:27 AM IST
सार
देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अपने पैतृक गांव परौंख पहुंच रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। साथ ही, यूपी की राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
1 of 7
स्वागत के लिए तैयार पंडाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार तीन जून को अपने गांव परौंख आ रहे हैं। उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई माननीय भी गांव आएंगे। सभी की अगवानी के लिए परौंख सजधज कर तैयार हो गया। अब लोगों के अपने कोविंद के दीदार का इंतजार है। राष्ट्रपति और माननीयों की अगवानी में कोई चूक न हो, इसलिए पुलिस और प्रशासनिक अफसर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। कहीं कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रदेश और मंडल स्तरीय अधिकारियों ने परौंख में डेरा डाल रखा है।
गांव के हर तरफ पेड़ व बिजली के खंभे तिरंगे के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। घरों की दीवारें भी रंग बिरंगे चित्रों से खिलखिला रही हैं। प्राथमिक विद्यालय हो या मिलन केंद्र (राष्ट्रपति का पैतृक आवास), आंबेडकर पार्क हो चाहे पथरी देवी मंदिर सब कुछ चकाचक हो है। परौंख की सड़कें और गलियां भी पक्की हो गई हैं। वहीं, बचपन के मित्र व बाल सखा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने को बेकरार हैं। ्र
2 of 7
गश्त करते पैरामिलिट्री के जवान
- फोटो : अमर उजाला
छावनी में बदला परौंख, हर आने जाने वाले पर नजर
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर परौंख गांव छावनी में बदल चुका है। जनसभा स्थल, हेलीपैड और राष्ट्रपति व माननीयों के आने-जाने वाले मार्ग पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। पैरामिलिट्री और पीएसी के साथ ही 10 हजार पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुस्तैद किया गया है। कई वॉच टावर बनाए गए हैं। परौंख के 250 मकानों की छतों पर पुलिसकर्मी दूरबीन से संदिग्धों की निगरानी करेंगे। हर सड़क और गली में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। गुरुवार को अफसरों ने मातहतों के साथ रिहर्सल किया। सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी देखी और टिप्स भी दिए।
3 of 7
योगा पॉर्क और ओपन जिम
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति के दौरे से पहले विकास कार्यों की सौगात
देश के सर्वोच्च पद पर परौंख के लाल रामनाथ कोविंद के बैठते ही शासन और प्रशासन को उनके गांव के विकास की याद आई। इसके बाद परौंख की सूरत बदलनी शुरू हुई तो सभी सड़के और गलियां पक्की हो गईं। परौंख की आबादी 4360 (वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक) है। यहां परौंख के अलावा छह मजरे नरायणपुरवा, सेवारामपुर, पंडितपुरवा, धौकलपुरवा, जसवंतपुरवा और सिन्नीपुर हैं। परौंख गांव में एसबीआई की शाखा और डाकघर भी हैं। इस बार राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व गांव में ओपन जिम, पोषण वाटिका, प्राथमिक स्कूल में डायनिंग शेड, स्कूल परिसर में खेल मैदान, सामुदायिक केंद्र में लाइब्रेरी की व्यवस्था की गई है। पथरी देवी मंदिर और आंबेडकर पार्क में वाटर कूलर लगाए हैं। गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की संगमरमर की प्रतिमा लगवाई गई है। पार्क समेत अधिकांश स्थानों पर सौर ऊर्जा यूनिट लगाई गई है, जिससे यह स्थान जगमग होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मिल सकती सैनिक स्कूल की सौगात
परौैंख को शुक्रवार को सैनिक स्कूल की सौगात मिल सकती है। इसके लिए गांव में जमीन खरीद ली गई है। अब लोगों को इंतजार है स्कूल निर्माण की घोषणा होने की। सूत्रों की मानें, तो सैनिक स्कूल की मान्यता की फाइल भी अफसरों ने दौैड़ा दी है। माना जा रहा है महामहिम और प्रधानमंत्री परौंख में सैनिक स्कूल खोलने की सौगात ग्रामीणों को देंगे।
विज्ञापन
5 of 7
पार्क में स्थापित आंबेडकर प्रतिमा
- फोटो : अमर उजाला
गैर प्रांत और जिलों से गांव लौटे लोग
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री के परौंख आने की सूचना पर गांव से बाहर रहकर गैर प्रांत और जिलों में नौकरी कर रहे लोग परिवार समेत घर आ गए हैं। वहीं, तमाम महिलाएं भी परिवार के साथ राष्ट्रपति से मिलने की आस लेकर मायके आ गईं हैं। सभी राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के दीदार करना चाहते हैं, लेकिन मौका किसे मिलेगा, यह तो वक्त ही बताएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।