{"_id":"5c7aae15bdec2273673680ef","slug":"preparations-for-prime-minister-narendra-modi-kanpur-visit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम के आने पर कुंभ जैसा साफ दिखना चाहिए महानगर- सतीश महाना, जानिए क्या कुछ खास है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के आने पर कुंभ जैसा साफ दिखना चाहिए महानगर- सतीश महाना, जानिए क्या कुछ खास है
Sat, 02 Mar 2019 09:53 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 02 Mar 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ मार्च को कानपुर महानगर आगमन पर शहर में कुंभ जैसी व्यवस्था सुनिश्चित कराने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना और मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा को विशेष हिदायत दी है कि प्रधानमंत्री के आगमन पर पूरा शहर कुंभ नगर प्रयागराज जैसा साफ-सुथरा नजर आना चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
शनिवार को कार्यक्रम स्थल आईआईटी परिसर का निरीक्षण करने और भूमि पूजन करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री और मुख्य सचिव ने कहा कि यहां आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में देश भर से उद्योगपति आएंगे। ऐसी स्थिति में शहर सुंदर, साफ-सुथरा दिखना चाहिए। नगर निगम और विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जाजमऊ से लेकर आईआईटी के अलावा शहर के दूसरे प्रमुख चौराहों और स्थानों पर लाइटिंग, साफ-सफाई, ग्रीन बेल्ट ठीक रहनी चाहिए। ये काम अभी से शुरू कर दिए जाएं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
निर्देशित किया कि जो उद्यमी इन्वेस्टर्स समिट में आएंगे उनकी सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। कार्यक्रम स्थल पर वाटर प्रूफ पंडाल की व्यवस्था हो, साथ ही बिजली जरा सी देर के लिए ना जाने पाए, इसका ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
नगर निगम और प्राधिकरण के अधिकारियों को यह भी हिदायत दी गई है कि सभी स्थानों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था के साथ कार्यक्रम स्थल पर मोबाइल टॉयलेट एवं रूट के अनुसार साइनेज की व्यवस्था भी की जाए।
विज्ञापन
डेमो पिक
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि समिट में प्रधानमंत्री 75 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और अन्य घोषणाएं करेंगे। बताया कि उद्योगों से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस दौरान प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास एवं प्रबंध निदेशक सीडा राजेश कुमार सिंह, विधायक नीलिमा कटियार, संतोष यादव, सचिव उद्योग विभाग, जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत, एडीजी प्रेम प्रकाश, आईजी आलोक सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव, उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण किंजल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।