फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस पर कहर बन टूटा पुलिसवाला, शादी में सुनाई दी थप्पड़ों की गूंज, यकीन नहीं तो देखिए तस्वीरें

Thu, 16 May 2019 12:17 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 16 May 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
policeman beat police team in hardoi
पुलिस टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में एक शादी समारोह के दौरान पुलिसवाले की दबंगई देखने को मिली। यहां पिटने वाले और पीटने वाला मुख्य आरोपी दोनों ही पुलिस महकमे के थे। आरोपी पुलिसवाले की इस करतूत से शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इतना ही नहीं पुलिसवाले ने रिवॉल्वर लहराकर हंगामा भी किया। उसने लोगों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला किया। हमले में घायल सिपाही की तहरीर पर सुरसा थाने में पांच नामजदों और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
policeman beat police team in hardoi
पुलिस टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला
सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम मलिहामऊ निवासी रामकरन यादव की पुत्री की शादी मंगलवार को थी। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम नयागांव से बरात आई थी। रामकरन के परिचित हरदोई पुलिस लाइन में तैनात सिपाही संतोष यादव भी शादी में गया था। दूल्हे पक्ष की ओर से उन्नाव के बांगरमऊ थाने में तैनात एसआई सत्येंद्र सिंह यादव भी शादी में आया था। अधिकतर लोग नशे में थे।
policeman beat police team in hardoi
पुलिस टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान संतोष यादव ने शादी में मौजूद विवेक यादव पुत्र मनोज यादव से कहा कि उसे हरदोई छोड़कर आए। विवेक ने मना कर दिया तो सत्येंद्र सिंह यादव हवा में रिवाल्वर लहराकर उसे धमकाने लगा। इस पर विवेक ने यूपी 100 पर शिकायत दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
policeman beat police team in hardoi
पुलिस टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला
कुछ ही देर में यूपी 100 टीम में शामिल मोहम्मद शमी सिद्दीकी, सुनील कुमार और आलोक रतन गांव पहुंच गए। पुलिस को देखकर समारोह में नाच रहा एसआई सत्येंद्र सिंह आपा खो बैठा। उसने संतोष और ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। मारपीट में मोहम्मद शमी सिद्दीकी चुटहिल हो गए।
विज्ञापन
policeman beat police team in hardoi
पुलिस टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला
सुरसा के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। तब तक हंगामा कर रहे लोग भाग गए। घायल मोहम्मद शमी सिद्दीकी की तहरीर पर सत्येंद्र सिंह, सिपाही संतोष यादव, मलिहामऊ निवासी रामकरन, उनके पुत्र रमन और परिजन योगेंद्र यादव पुत्र शिवनरायन को नामजद कर 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी कर दुल्हन विदा कर दी गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed