{"_id":"5e7f7d898ebc3e77392200e6","slug":"police-taught-a-lesson-when-the-lockdown-broke","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लाॅकडाउन: घर से जबरन निकले तो बने मुर्गा, यात्रियों को रोक कराया गया मेडिकल टेस्ट, पहुंचाई गई मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाॅकडाउन: घर से जबरन निकले तो बने मुर्गा, यात्रियों को रोक कराया गया मेडिकल टेस्ट, पहुंचाई गई मदद
Sun, 29 Mar 2020 12:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 29 Mar 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने वालों को बनाया मुर्गा
- फोटो : amar ujala
चित्रकूट में लाॅकडाउन के चौथे दिन आखिरकार जिला प्रशासन ने सुदूर क्षेत्रों के फंसे भूख से तडपते यात्रियों की सुध ली। कुछ स्थानों पर लाॅकडाउन का उल्लघंन करने पर पुलिस ने युवकों को मुर्गा बनाकर सबक सिखाया। ग्रामीण इलाकों में भोजन सामग्री के पैकैट बंटवाए गए। सड़क पर दूर दूर के शहरों से पैदल चलकर आए यात्रियों को भी आते जाते देखा गया। सांसद से लेकर कई समाजसेवियों ने नियमित रूप से निशुल्क कैंटीन चलाने की घोषणा की है।
Trending Videos
बाहर से आने वालों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
नयागांव थाना क्षेत्र में राजकोट राजस्थान से पहुंचे डेढ दर्जन लोगों को पुलिस ने रोककर मेडिकल चेकअप कराया। स्वास्थ्य विभाग ने बस स्टैंड के पास भी एक चेकअप करने वाली मेडिकल टीम संचालित की है। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय तथा पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने शनिवार को ट्रैफिक चौराहा, पुरानी बाजार, बेड़ी पुलिया चौराहा, शिवरामपुर आदि विभिन्न जगहों पर भ्रमण कर जनपद में लागू लाक डाउन व्यवस्था का जायजा लिया है।
बाहर से पहुंचने वालों का हुआ मेडिकल चेकअप
- फोटो : amar ujala
लोगों से खानपान आदि व्यवस्थाओं की जानकारी करते हुए घर में रहने को कहा। तरौहा स्थित वार्ड में नगर पालिका परिषद के उपलब्ध कराएं भोजन पैकेट का वितरण असहाय एवं निराश्रित लोगों के मध्य किया गया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी तथा वार्ड मेम्बरों से कहा कि निराश्रित तथा असहाय लोगों को चिन्हित कर प्रतिदिन खाने-पीने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। शनिवार को जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पहुंचाई मदद
- फोटो : amar ujala
जिला कृषि अधिकारी वसंत दुबे से विभिन्न बिंदुओं के बारे में विस्तृत जानकारी की। उन्होंने शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कहा कि जनपद स्तर पर जो भी समस्याएं मिलें उन्हें निस्तारित कराएं। किसी भी दशा में कहीं पर कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। जिला अस्पताल में शनिवार को 21 मरीजों की जांच हुई। जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण न पाए जाने पर इलाज कर घर भेजा गया है।
विज्ञापन
लॉकडाउन में निकले बाहर तो पुलिस ने रोका
- फोटो : amar ujala
इसी प्रकार जिले की सीमा से सटे नयागांव थाना क्षेत्र के प्रमोदवन के पास चार वाहनों से राजस्थान से आ रहे यात्रियों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोक लिया। इसके बाद सभी का मेडिकल चेकअप कराया गया। शहर में दतिया जाने के लिए एक परिवार दो दिन से स्टेशन के पास बैठा रहा। शनिवार को वह पैदल ही जाने को निकला। इसकी जानकारी होने पर शहर कोतवाल अनिल सिंह ने तीन वाहनों से जा रहे कुछ लोगों को रोककर इस परिवार को भी ले जाने को कहा है। स्टेशन रोड पर कुछ समाजसेवियों ने इन यात्रियों को नमकीन व बिस्कुट खिलाया।