फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिलाध्यक्ष के बेटे से पुलिस ने की मारपीट, भाजपाइयों ने जमकर काटा हंगामा

Mon, 07 Jan 2019 09:24 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 07 Jan 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
police beat BJP District President's son
भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे से पुलिस ने की मारपीट - फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा जिले में नुमाइश देखने गए भाजपा जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे के बेटे ऋषभ दुबे के साथ पुलिस ने मारपीट कर दी। नाराज भाजपाइयों ने सिविल लाइन थाने और एसएसपी आवास के बाहर हंगामा किया। रविवार देर रात दो बजे एसएसपी ने सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक (एसओ) और नुमाइश चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। तब जाकर हंगामा थमा। 
police beat BJP District President's son
भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे से पुलिस ने की मारपीट - फोटो : अमर उजाला
भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे का बेटा ऋषभ दुबे, आयुष और भांजा लोकेश परिवार के साथ रविवार देर शाम नुमाइश देखने गए थे। वहीं पर ऋषभ का किसी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर नुमाइश चौकी प्रभारी विवेक कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस दोनों पक्षों को नुमाइश में बनी चौकी ले गई। इसके बाद चौकी प्रभारी दोनों पक्षों को सिविल लाइन थाने ले गए। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने दोनों पक्षों को समझाकर छोड़ दिया। ऋषभ दूसरे पक्ष पर कार्रवाई करने के लिए अड़ गया। आरोप है कि ऋषभ के हंगामा करने पर पुलिस ने उसे बैठा लिया और उसके साथ मारपीट की।  

 
police beat BJP District President's son
भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे से पुलिस ने की मारपीट - फोटो : अमर उजाला
भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे को थाने में बैठाने और मारपीट की जानकारी पर भाजपाई एकत्रित हो गए। जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे के अलावा भाजपा विधायक सरिता भदौरिया, सावित्री कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष रमांकात शर्मा, पूर्व विधायक केके राज के अलावा सैकड़ों की संख्या में भाजपाई थाने पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। उनकी मांग थी कि मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए और उन्हें सस्पेंड किया जाए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
police beat BJP District President's son
भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे से पुलिस ने की मारपीट - फोटो : अमर उजाला
जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर और सिटी मजिस्ट्रेट थाने पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत करने का प्रयास करते रहे। इसके बाद भी भाजपाई बिना कार्रवाई के हटने को तैयार नहीं थे। सूचना मिलने पर आसपास के थानों का भी फोर्स बुला लिया गया।  

 
विज्ञापन
police beat BJP District President's son
भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे से पुलिस ने की मारपीट - फोटो : अमर उजाला
साढे़ बारह बजे तक कोई कार्रवाई न होने के बाद भाजपाई सिविल लाइन थाने से एसएसपी आवास पर पहुंच गए और घेराव किया। बाद में एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने विधायक और जिलाध्यक्ष को बुलाया और उनकी बात सुनी। इसके बाद उन्होंने प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी और नुमाइश चौकी प्रभारी विवेक को सस्पेंड कर दिया। दोनों के सस्पेंड होने की जानकारी मिलने के बाद ही भाजपाई हटे। एसएसपी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक और चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने बताया किसी को थाने लाकर मारना गलत है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed