फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मफलर से बंधे थे हाथ, कीचड़ में डूबा था शव, युवक की चेहरा कूंचकर हत्या

Mon, 07 Jan 2019 08:27 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 07 Jan 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
brutal murder of youngman in unnao district
नाले से शव निकालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में वाजिदपुर स्थित एक नाले में सोमवार दोपहर करीब 35 साल के युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने किसी दूसरे स्थान पर चेहरा कूंचकर युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंकने की आशंका जताई है। युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।


सोमवार दोपहर सोनिक में वाजिदपुर के ग्रामीणों ने लोनी नाले में शव मिलने की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। लोनी नाले में औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले प्रदूषित पानी को बहाया जाता है। युवक के शव का सत्तर फीसदी हिस्सा कीचड़ में धंसा हुआ था। उसके पैर ही बाहर थे। ऐसे में पुलिस ने टेलीफोन केबल से पैर बांधकर शव बाहर निकाला। चेहरे और शरीर के अन्य हिस्से में कीचड़ लगा होने से उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था।
brutal murder of youngman in unnao district
इस पर दही चौकी इंचार्ज हसीब अहमद ने पानी से शव धुलवाया। युवक के दोनों हाथ एक मफलर से बंधे थे। सिर, चेहरे और गले में चोट के गहरे निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार चेहरा और सिर कूंचकर युवक की हत्या कर शव को छिपाने के लिए उसे कीचड़ से भरे नाले में फेंक दिया गया।

हालांकि पानी कम होने और कीचड़ अधिक होने से शव पूरी तरह से डूब नहीं सका था। युवक की पहचान न होने से पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दही चौकी इंचार्ज हसीब अहमद ने बताया कि युवक नीली जैकेट के शरीर पर नीली जींस पहने हुए था। युवक की दाईं आंख के ऊपर चोट के कई गंभीर निशान मिले हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed