फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू के पुलवामा में हुआ हमला आतंकियों की बौखलाहट का नतीजा, हम जवाब देंगे- नरेंद्र मोदी

Fri, 08 Mar 2019 09:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 08 Mar 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi talk about pulwama attack
डेमो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में देशवासियों से एकजुट होने की अपील की है। कहा कि हमारी सरकार आतंकवाद को खत्म करना चाहती है। हम आतंकवाद के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रहे हैं। आतंकी अपना अंत सामने देखकर बौखला गए हैं।






 
pm narendra modi talk about pulwama attack
डेमो
गुरुवार को जम्मू में हुआ आतंकी हमला इसी बौखलाहट का नतीजा है। हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। आतंक को हम तभी खत्म कर सकते हैं जब सभी एक साथ हों। हमारे बीच एकता और आपसी सद्भाव हो, ताकि कोई भ्रम पैदा न कर पाए। मोदी सवा सौ करोड़ देशवासियों की ताकत से आतंक को खत्म कर पाएगा।

 
pm narendra modi talk about pulwama attack
डेमो
शुक्रवार को निराला नगर मैदान में हजारों करोड़ रुपये की कई योजनाओं के शिलान्यास-लोकार्पण के बाद अपने संबोधन में पीएम ने विपक्ष पर करारा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद जवानों की वीरता से हमारा सीना चौड़ा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ घर के भीतर ही कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके बयानों का फायदा पाकिस्तान और आतंकियों के सरपरस्त उठा रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
pm narendra modi talk about pulwama attack
डेमो
ये वही लोग हैं जो वही बात करना या कहना चाहते हैं जो पाकिस्तान को बेहतर लगे। पर, हिंदुस्तान में बैठकर ऐसी बातें करना क्या सेना का अपमान नहीं है। मैं गंभीर आरोप लगा रहा हूं, लेकिन यह सच है। हमारे घर के भीतर ही कुछ लोग ऐसे हैं जिनके  बयानों से आतंकियों के सरपरस्तों को फायदा मिल रहा है।

 
विज्ञापन
pm narendra modi talk about pulwama attack
डेमो
ये लोग जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं। पाकिस्तान इस बार रंगे हाथों पकड़ा गया है। आज वह दबाव में है। वह दुनिया में मुंह दिखाने लायक नहीं रहा, लेकिन ऐसे लोगों (देश के भीतर मौजूद लोग) के बयान को ही दुनिया में बांटकर भ्रम फैला रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed