{"_id":"5c827c78bdec221465557b5c","slug":"know-about-dimple-yadav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कन्नौज से सपा प्रत्याशी और मुलायम परिवार की बड़ी बहू के बारे में यकीनन ये बातें नहीं जानते होंगे आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज से सपा प्रत्याशी और मुलायम परिवार की बड़ी बहू के बारे में यकीनन ये बातें नहीं जानते होंगे आप
Fri, 08 Mar 2019 08:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 08 Mar 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार सुबह छह लोकसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार घोषित करने के बाद शाम को तीन और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कन्नौज से चुनावी मैदान में उतरेंगी। इससे पहले अखिलेश यादव ने डिंपल यादव के चुनाव लड़ने पर शंका जताई थी।
डेमो
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बताया 'इंटरनैशनल विमिंज डे के मौके पर समाजवादी पार्टी ने समानता के अधिकार पर किए गए वादे को निभाते हुए इन महिलाओं को लोकसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी चुनावी रण में उतारा है। यह ऐलान करते हुए हमें गर्व की अनुभूति हो रही है।' इस तस्वीर में अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी और वर्तमान में कन्नौज से सांसद डिंपल नजर आ रही हैं।
डेमो
हम आपको डिंपल यादव के बारे में कुछ ऐसे बातें बताने जा रहे हैं जिनसे शायद अभीतक आप अनजान थे। डिंपल यादव का जन्म उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में हुआ। डिंपल ने अपनी पढ़ाई बठिंडा, पुणे और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से पूरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
इस समय उनके माता-पिता उत्तराखंड स्थित काशीपुर में रहते हैं। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से वाणिज्य संकाय में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूर्ण की। 21 वर्ष की आयु में डिम्पल यादव का विवाह अखिलेश यादव से हुआ। डिंपल यादव के दो बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन
डेमो
डिंपल यादव की शादी में राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन जैसी बॉलीवुड की नामी हस्तियों ने शिरकत की थी। डिंपल यादव समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम यादव के बेटे अखिलेश यादव की बहू हैं।