फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर और आसपास के शहरों में एक्टिव 'सूअर चोर गैंग', पुलिस ने किए हैरान करने वाले कई बड़े खुलासे 

Sat, 15 Dec 2018 12:47 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Sat, 15 Dec 2018 12:47 PM IST
सार

- सूअर चोरी कर भाग रहे स्कार्पियो सवार दो युवक को पकड़ा
- कानपुर से चोरी किए थे पांच सूअर, पुलिस ने ग्रामीणों के साथ घेराबंदी कर पकड़ा

विज्ञापन
Pig thief Gang is Active in Kanpur
डेमो पिक
कानपुर से सूअर चोरी कर भाग रहे स्कार्पियो सवार दो युवकों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी करके उन्नाव में पकड़ लिया। उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। घेराबंदी के दौरान युवकों ने ग्रामीणों पर स्कार्पियो चढ़ाने की भी कोशिश की। पुलिस ने स्कार्पियो से पांच सूअर व युवकों के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है।

 
Pig thief Gang is Active in Kanpur
डेमो पिक
कानपुर के नया सेंट्रल बाबूपुरवा निवासी छुन्ना बच्चा सूअर पालते हैं। शुक्रवार भोर पहर स्कार्पियो सवार चार युवक बाड़े से पांच सूअर चोरी कर भाग निकले। सूअर चोरी की भनक लगते ही छुन्ना व उसके साथी अजय ने स्कार्पियो सवार युवकों का पीछा शुरू कर दिया।

पीछा करने की जानकारी होते ही युवकों ने स्कार्पियो उन्नाव की ओर दौड़ा दी। छुन्ना ने बताया कि स्कार्पियो सवारों के भागने पर उन्होंने उन्नाव में रहने वाले रिश्तेदार पंकज को सूचना दी। पंकज ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। ऐसे में दही चौकी पर पुलिस सक्रिय हो गई।
 
Pig thief Gang is Active in Kanpur
डेमो पिक
हालांकि युवकों ने पुलिस से बचने के फेर में स्कार्पिया पुरवा की ओर दौड़ा दी। इस बीच मंगतखेड़ा में पुलिस ने बैरियर लगा दिया। पुलिस के बैरियर लगाते ही ग्रामीण भी सक्रिय हो गए। बैरियर से पहले ही युवकों ने गाड़ी खेत में उतार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pig thief Gang is Active in Kanpur
डेमो पिक
हालांकि ग्रामीणों ने घेराबंदी कर लखनऊ के बंग्ला बाजार निवासी रोहित पुत्र राम खेलावन व राजू पुत्र पुत्ती लाल को पकड़ लिया। उनके दो साथी अंगद पुत्र श्रीराम व रंजीत पुत्र महगू भाग निकले। पुलिस ने स्कार्पियो से पांच सूअर बरामद किए हैं। पुरवा कोतवाली प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि युवकों से पूछताछ की जा रही है। 
 
विज्ञापन
Pig thief Gang is Active in Kanpur
डेमो पिक
चोरी कर बेचते थे सूअर
पूछताछ में रोहित ने बताया कि वह कानपुर, रायबरेली, उन्नाव, उरई व हरदोई में सूअर चोरी कर उन्हें महंगे दामों पर बेचते थे। सूअर चोरी करने के लिए उन्होंने स्कार्पियो किराए पर ली थी। 

पुलिस तलाश रही जड़
पुलिस सूत्रों के अनुसार सूअर चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य आसपास के कई जिलों में सक्रिय हैं। पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि बड़े गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed