खूंखार डकैत बबुली कोल का ऐसा भय कि पूरे गांव में पसरा सन्नाटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद से दूसरे दिन गुरुवार को भी पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी, सीओ विनीत सिंह, एंटी डकैती टीम प्रभारी सुजीत कुमार व थानाध्यक्ष दिनेश सिंह घटना स्थल पहुंचे। सभी ने मौके पर मौजूद ठेकेदार व आसपास के कुछ ग्रामीणों से बातचीत की। कोई मजदूर मौके पर नहीं मिला। ग्रामीणों के चेहरे पर भी डकैतों का भय दिखा जिस पर पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा का पूरा भरोसा देकर कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
डकैतों द्वारा निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र में मजदूरों की पिटाई और रंगदारी मांगने के बाद गुरुवार को निर्माण कार्य बंद रहा। पुलिस लगातार जंगल व घटनास्थल के आसपास डकैतों की तलाश में जुटी है लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पिटाई के बाद कैलहा गांव में भी दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल के पास देर शाम को पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।
निर्माण स्थल पर पीएसी तैनात होने के बावजूद मजदूरों में दहशत का माहौल है। ठेकेदार ने बताया कि फिलहाल मजदूर काम पर नहीं लौट रहे हैं। कई मजदूरों को बुलाया गया है लेकिन गुरुवार को मजदूर नहीं आए।