फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर पंचायत चुनाव: अफरा-तफरी के बीच रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, कोरोना से बचाव को लेकर भी चौकसी नहीं दिखी

Wed, 14 Apr 2021 08:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Apr 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
panchayat election 2021: Polling parties, coronavirus
कानपुर पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बनाए गए 10 स्ट्रांग रूम से बुधवार को अफरा-तफरी के बीच बैलेट बाक्स लेकर पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं। बदइंतजामी का माहौल ऐसा रहा कि कोरोना संक्रमण की भी अनदेखी की गई।
panchayat election 2021: Polling parties, coronavirus
कानपुर पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
बैलेट बाक्स लेने के लिए निर्वाचन कर्मचारियों के बीच धक्कामुक्की और खींचतान रही। इसी आपाधापी में भौंती के राजकीय इंटर कालेज परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम से बैलेट बाक्स लेने के लिए खड़े पीठासीन अधिकारी विजय बहादुर सिंह का सिर फट गया। तत्काल उसे अस्पताल ले जाकर मरहम पट्टी कराई गई।

 
panchayat election 2021: Polling parties, coronavirus
कानपुर पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
इस घटना के बाद जिला निर्वाचन की टीम ने पहुंचकर भीड़ को संभाला। बैलेट बाक्स लेने आए निर्वाचन कर्मचारियों की शिकायत थी कि वहां पर लोगों को धूप में काफी देर तक खड़ा होना पड़ा। घायल विजय बहादुर ने बताया कि बाक्स लेने में जल्दबाजी के चक्कर में यह घटना घट गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
panchayat election 2021: Polling parties, coronavirus
कानपुर पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
चटक धूप और गर्मी के बीच वोट डालेेंगे मतदाता 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के अनुसार 15 अप्रैल को तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में मतदाताओं को कड़ी धूप और गर्मी के बीच वोट डालना पड़ेगा। जिला प्रशासन की तरफ से सभी मतदान केंद्रों पर व्यवस्था की गई है। फिर भी मतदाता धूप से बचाव के प्रबंध करके और पानी साथ लेकर जाएं।

 
विज्ञापन
panchayat election 2021: Polling parties, coronavirus
कानपुर पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। स्थानीय चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्थापित मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार दो दिन में तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed