फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंचायत चुनाव: कभी जनता जोड़ती थी हाथ, अब वोट के लिए जनता से कर रहे मिन्नतें, दो सेवानिवृत्त अधिकारी आमने-सामने

Wed, 14 Apr 2021 02:00 PM IST
शिखा पांडेय नीरज दीक्षित, अमर उजाला, जालौन
नीरज दीक्षित, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Apr 2021 02:00 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Chunav 2021: Jalaun election special news
उर्मिला सोनकर व शंभू दयाल - फोटो : अमर उजाला
चुनाव क्या न कराए, वह कम है, एक समय था जब जनता जिन अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ खड़ी रहती थी, आज वही अधिकारी वोट के लिए जनता के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। फिर अधिकारी एक से दो हो जाए, वह भी आमने-सामने तो मामला और भी दिलचस्प हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा इन दिनों कैलिया जिला पंचायत सीट पर भी दिखाई दे रहा है।
Panchayat Chunav 2021: Jalaun election special news
कैलिया स्थित पंचायत भवन - फोटो : अमर उजाला
इस सीट से भाजपा ने जहां मुंबई के रिटायर्ड कस्टम कमिश्नर शंभू दयाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है तो वहीं कांग्रेस ने रविवार को ही पीसीएस सेवा से रिटायर्ड उर्मिला सोनकर को अपना प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही एक दूसरे के खिलाफ पूरी दमखम के साथ जनता से वोट मांगने के लिए क्षेत्र में पसीना भी बहा रहे हैं।
Panchayat Chunav 2021: Jalaun election special news
जालौन पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि उरई करमेर रोड निवासी 85 बैच के आईआरएस अधिकारी शंभू दयाल मुंबई में कस्टम कमिश्नर के पद से 2011 में सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद अपने गृह जनपद वापस आकर शंभू भाजपा में शामिल हो गए थे। सन 2014 में शंभू दयाल सांसदी के टिकट के दावेदार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Panchayat Chunav 2021: Jalaun election special news
जालौन पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
अब पहली बार शंभू को कैलिया जिला पंचायत सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। शंभू दयाल का कहना है कि जनता की सेवा के लिए उन्हें काफी समय से एक मंच की तलाश थी, अब जाकर वह पूरी हुई है। वहीं, कांग्रेस ने भी शंभू के सामने रिटायर्ड पीसीएस अफसर उर्मिला सोनकर को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
Panchayat Chunav 2021: Jalaun election special news
जालौन पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि उर्मिला पूर्व राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेसी बृजलाल खाबरी की पत्नी भी हैं। उर्मिला 2020 में सचिव अनुसूचित जनजाति आयोग के पद से सेवानिवृत्त हैं। उर्मिला कोंच में बतौर एसडीएम कार्यरत रही हैं। वे कानपुर में केडीए सचिव व झांसी में अपर आयुक्त के पद पर भी कार्यरत रही हैं। उर्मिला का कहना है कि उन्होंने पहले भी जनता की सेवा की है और एक बार फिर राजनैतिक क्षेत्र के माध्यम से जनता की सेवा करने का संकल्प लिया है। 

एक नजर में कैलिया की स्थिति
कुल आबादी- लगभग 1 लाख 
कुल मतदाता- करीब 52 हजार
प्रमुख समस्याएं- पानी, सड़क और खराब नलकूप
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed