{"_id":"5c3b5fc5bdec2273a67c8b01","slug":"tej-pratap-yadav-statement-on-general-reservation-and-sp-bsp-alliance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तेजप्रताप बोले- तेजस्वी अर्जुन है, सवर्ण आरक्षण और सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कुछ ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजप्रताप बोले- तेजस्वी अर्जुन है, सवर्ण आरक्षण और सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कुछ ऐसा
Mon, 14 Jan 2019 09:27 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 14 Jan 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
तेजप्रताप यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव रविवार को इटावा जिले के बहेड़ा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्र के समाजसेवी विजय प्रताप सिंह सेंगर को राजद का जिलाध्यक्ष घोषित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद देश में महागठबंधन की सरकार बनेगी। नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में उनका जनाधार खत्म हो रहा है। उन्होंने यूपी में सपा-बसपा के गठबंधन पर भी प्रतिक्रया दी।
तेजप्रताप यादव
- फोटो : अमर उजाला
तेजप्रताप बहेड़ा गांव में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि अब चुनाव आ रहा है चुनाव के बाद देश में महागठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के गठबंधन को उचित करार दिया। धर्मनिरपेक्ष दलों को एक होकर चुनाव लड़ने की बात कही।
तेजप्रताप यादव
- फोटो : अमर उजाला
तेजप्रताप ने कहा कि भाजपा के खिलाफ अन्य सभी दलों को आकर गठबंधन करना चाहिए। राजद नेता ने कहा की वे गरीब सवर्णों के दस फीसदी आरक्षण को गलत नहीं मानते हैं। लेकिन बिहार में जो अतिपिछड़ा अतिदलित हैं उनको भी सम्मान मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजप्रताप यादव
- फोटो : अमर उजाला
राजद के बाहर अकेले चुनाव लड़ने या किसी दल से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे। जो फैसला करेंगे वही हम लोग मानेंगे। अपने भाई तेजस्वी से मतभेदों को सिरे से नकारते हुए कहा कि कोई मतभेद नहीं है। रैली में हमने ही शंखनाद किया था कि वह मेरा अर्जुन है।
विज्ञापन
तेजप्रताप यादव
तेज प्रताप यादव कार्यक्रम में करीब चार घंटे देरी से पहुंचे। बहेड़ा में समाजसेवी ठाकुर विजय प्रताप सिंह सेंगर के नेतृत्व में उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। यहां उन्होंने विजय प्रताप को राजद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।