फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपाइयों का ये कैसा 'अटल प्रेम', ब्लड डोनेशन में छूटा पसीना, आए थे हजारों रक्तदान केवल 31 यूनिट

Tue, 25 Dec 2018 01:03 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 25 Dec 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
Only thirty one unit blood donation in kanpur on birthday of Atal bihari vajpai
डेमो पिक
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर कानपुर शहर में चार विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने रक्तदान शिविर लगाए। इन विधानसभा क्षेत्रों में हजारों कार्यकर्ता हैं लेकिन पार्टी के अनुसार मात्र 137 लोगों ने ही रक्तदान किया। और तो और ब्लड बैंक प्रभारियों का कहना है कि 137 नहीं, मात्र 31 यूनिट ही रक्तदान हुआ। सदस्य संख्या लाखों में और रक्तदान करने वाले गिनती में, ऐसा क्यों, इसे लेकर पार्टी के अंदर ही चर्चा हो रही है। विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार महानगर में कुल सात विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें चार लाख 67 हजार 447 कार्यकर्ता हैं।

 
Only thirty one unit blood donation in kanpur on birthday of Atal bihari vajpai
डेमो पिक
रक्तदान शिविर का आयोजन चार विधानसभा क्षेत्रों में किया गया। सबसे बड़ा आयोजन पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट के शिक्षक पार्क में हुआ। शिक्षक पार्क आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी की अगुवाई में शिविर का आयोजन किया। ब्लड बैंक के रिकार्ड के अनुसार यहां सिर्फ 12 यूनिट रक्तदान हुआ जबकि मैथानी अगुवा थे। यहां एक कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ भी गई जिसे उर्सला ले जाया गया।
 
Only thirty one unit blood donation in kanpur on birthday of Atal bihari vajpai
डेमो पिक
दूसरा कार्यक्रम ईएसआई अस्पताल, पांडु नगर में हुआ। यह गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र में आता है। इसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने किया। पचौरी गोविंदनगर से ही विधायक हैं। ब्लड बैंक के रिकार्ड के अनुसार यहां सिर्फ 5 यूनिट ही रक्तदान हुआ। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, न्यू शिवली रोड पर शिविर लगाया गया। यहां सिर्फ 7 यूनिट रक्तदान हुआ। ऐसा तब है जब कल्याणपुर की विधायक नीलिमा कटियार हैं जो दिग्गज भाजपा नेता प्रेमलता कटियार की बेटी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Only thirty one unit blood donation in kanpur on birthday of Atal bihari vajpai
डेमो पिक
सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत माथुर वैश्य धर्मशाला, देवनगर में लगे शिविर में भी मात्र 7 यूनिट रक्तदान हुआ। कोट रक्तदान करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की लंबी सूची है। इतनी बड़ी संख्या में रक्तदान करने के बाद उस रक्त को किस जगह सुरक्षित रखा जा सकेगा, इस पर आईएमए ब्लड बैंक चिकित्सकों से बात की गई थी। ऐसी व्यवस्था न होने से कुछ लोगों के रक्तदान करा दिए गए, बाकी के नाम पार्टी के रजिस्टर में भविष्य के लिए दर्ज कर लिए गए हैं। जब जरूरत होगी इनसे रक्तदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Only thirty one unit blood donation in kanpur on birthday of Atal bihari vajpai
डेमो पिक
सुरेंद्र मैथानी जिलाध्यक्ष भाजपा के अनुसार हमारी टीम ने ईएसआई हास्पिटल पांडु नगर, कल्याणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और माथुर वैश्य धर्मशाला में आयोजित रक्तदान शिविरों से क्रमश: पांच, सात और सात यूनिट रक्त प्राप्त किया। डॉ. लुबना खान प्रभारी हैलट ब्लड बैंक ने कहा कि हमारी टीम ने शिक्षक पार्क नवीन मार्केट में भाजपा के रक्तदान शिविर में कुल 12 यूनिट रक्त प्राप्त किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed