फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश यादव और समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल, सपाइयों ने काटा हंगामा

Mon, 20 Jan 2020 08:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 20 Jan 2020 08:38 AM IST
विज्ञापन
Offensive posts against Akhilesh Yadav and special community viral on social media
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

कन्नौज बस हादसे के बाद छिबरामऊ सौ शय्या अस्पताल में चिकित्सक को हड़काने के बाद जिले में सोशल साइट पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव के खिलाफ बयानबाजी के बाद कुछ लोगाें ने आपत्तिजनक पोस्ट कर दिया। रविवार को दो युवकों ने पूर्व सीएम और एक विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की।



 

Offensive posts against Akhilesh Yadav and special community viral on social media
कन्नौज बस हादसे के घायलों से मिलने पहुंचे थे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

इससे सपाइयों में आक्रोश है और कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है जिसमें कहा कि अगर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई, तो समाजवादी सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। रविवार को सोशल साइट फेसबुक पर एक युवक ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की।

Offensive posts against Akhilesh Yadav and special community viral on social media
इसी दौरान अखिलेश ने एक सीनियर डॉक्टर को डांट कर भगा दिया - फोटो : अमर उजाला
वहीं एक अन्य युवक ने धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए एक समुदाय के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट कर दी। सपा नेताओं और पदाधिकारियों में आक्रोश पनप गया। शाम को सदर विधायक अनिल दोहरे के नेतृत्व में नेता भानुप्रताप सिंह, सपा नेता नाजिम खान, यशवीर सिंह भदौरिया, कल्लू नेता, शकील अहमद ने सदर कोतवाल विनोद कुमार को तहरीर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Offensive posts against Akhilesh Yadav and special community viral on social media
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
इसमें पोस्ट करने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। सदर विधायक ने कहा कि अगर दोनों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न हुई, तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी। वहीं सदर कोतवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन
Offensive posts against Akhilesh Yadav and special community viral on social media
डॉक्टर पर भड़के अखिलेश यादव - फोटो : ANI
धैर्य की परीक्षा न लें भाजपाई 
सोशल साइट पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में सपा नेता नवाब सिंह यादव ने कहा कि अनुरोध के बाद भी कुछ लोग सोशल साइट पर आपत्तिजनक पोस्ट रहे हैं। ऐसे लोग समाजवादी नेताओं और कार्यकर्ता के धैर्य की परीक्षा न लें, यह ठीक नहीं होगा। आपत्तिजनक पोस्ट कर माहौल खराब करने वाले लोगों के खिलाफ तत्काल अधिकारियों को कार्रवाई करनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed