{"_id":"5ef4a48c8ebc3e42f20fc5b7","slug":"notice-issued-against-priyanka-gandhi-for-commenting-on-pregnant-girls","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: गर्भवती संवासिनियों पर टिप्पणी करने के आरोप में प्रियंका गांधी के खिलाफ नोटिस जारी, जवाब दें या माफी मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गर्भवती संवासिनियों पर टिप्पणी करने के आरोप में प्रियंका गांधी के खिलाफ नोटिस जारी, जवाब दें या माफी मांगे
Thu, 25 Jun 2020 07:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 25 Jun 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
संवासिनियों पर टिप्पणी करने के मामले में प्रियंका गांधी के खिलाफ नोटिस जारी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में कानपुर के स्वरूप नगर स्थित राजकीय बालिका संरक्षण गृह में गर्भवती संवासिनियों पर टिप्पणी करने के मामले में बाल संरक्षण आयोग उत्तर प्रदेश ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को नोटिस जारी किया है। नोटिस में उनसे 3 दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है, अन्यथा अपने कहे गए पर उनसे माफी मांगने को कहा गया है। बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. सुचिता चतुर्वेदी ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी सूचित किया गया है।
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सील किया गया संवासिनी गृह
- फोटो : अमर उजाला
प्रियंका गांधी ने इस मामले में फेसबुक पर पोस्ट कर कहा था कि 'कानपुर के सरकारी बाल संरक्षण गृह में 57 बच्चियों को कोरोना की जांच होने के बाद एक तथ्य आया कि दो गर्भवती और एक एड्स पॉजिटिव है। मुजफ्फरपुर (बिहार) के बालिका गृह का पूरा किस्सा देश के सामने है। यूपी में भी देवरिया से ऐसा मामला सामने आ चुका है। ऐसे में पुनः इस तरह की घटना सामने आना दिखाता है कि जांचों के नाम पर सब कुछ दबा दिया जाता है लेकिन सरकारी बाल संरक्षण गृहों में बहुत ही अमानवीय घटनाएं घट रही हैं।'
संवासिनी गृह पर पुलिस का पहरा
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में स्वरूप नगर स्थित संवासिनी गृह में सात संवासिनियों के गर्भवती और 57 के कोरोना पॉजिटिव मिलने के मामले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा रखी है। इस मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी ने भी सात संवासिनियों के गर्भवती होने के मामले में यूपी की भाजपा सरकार पर हमला बोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी संवासिनियों को किया गया है क्वारंटीन
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा था 'कानपुर के सरकारी बाल संरक्षण गृह से आई खबर से उप्र में आक्रोश फैल गया है। कुछ नाबालिग लड़कियों के गर्भवती होने का गंभीर खुलासा हुआ है। इनमें 57 कोरोना से व एक एड्स से भी ग्रसित पाई गयी है, इनका तत्काल इलाज हो। सरकार शारीरिक शोषण करनेवालों के खिलाफ तुरंत जांच बैठाए।'
विज्ञापन
मौके पर तैनात फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कानपुर में स्वरूपनगर स्थित संवासिनी गृह में दो नहीं सात संवासिनियां गर्भवती पाई गई हैं। इनमें से 57 कोरोना संक्रमित हैं। दो को हैलट और तीन को रामा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। ये सभी पॉक्सो एक्ट (यौन शोषण की शिकार) के तहत यहां लाई गई थीं। जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि संरक्षण गृह में कुल 57 कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। जिसके बाद संवासिनी गृह को सील कर दिया गया है।