{"_id":"5c236566bdec2256e37bc594","slug":"nia-alert-to-catch-isis-module-in-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईएसआईएस के ‘हरकत उल हर्ब-ए-इस्लाम’ मॉड्यूल पर एनआईए का शिकंजा, संदिग्ध 'बुर्केवाला' गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसआईएस के ‘हरकत उल हर्ब-ए-इस्लाम’ मॉड्यूल पर एनआईए का शिकंजा, संदिग्ध 'बुर्केवाला' गिरफ्तार
Wed, 26 Dec 2018 05:18 PM IST
दुष्यंत शर्मा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 26 Dec 2018 05:18 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आईएसआईएस के नए मॉड्यूल की जांच के लिए अलर्ट हो गई है। उत्तर भारत, खासकर राष्ट्रीय राजधानी में बम धमाकों को अंजाम देने की कथित योजना बना रहे आईएसआईएस के एक नए मॉड्यूल की जांच के सिलसिले में एनआईए अलग-अलग शहरों में खुफिया तरीके से संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले रही है।
डेमो पिक
मंगलवार को उन्नाव जिले में बुर्का पहनकर घूम रहे एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जब पुलिस से उसके बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई तो मीडिया को बताया गया कि पकड़ा गया शख्स कोई संदिग्ध नहीं है बल्कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
डेमो पिक
अभी तक उसे पुलिस हिरासत में रखा गया है। इसके अलावा कानपुर के चमनगंज, बेकनगंज इलाकों में भी खुफिया अलर्ट हो चुकी है। जांच एजेंसी ने ‘हरकत उल हर्ब ए इस्लाम’ नाम के नए आईएसआईएस मॉड्यूल की जांच के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज समेत कई अन्य जिलों में भी छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव जिले में गांधी नगर से मंगलवार सुबह बुर्का पहनकर घूम रहा संदिग्ध युवक पकड़ा गया। पुलिस युवक को पकड़ कोतवाली ले आई। जहां उसके कपड़े उतरवाए गए। पुलिस ने उससे पूछताछ भी की।
विज्ञापन
डेमो पिक
मंगलवार भोर पहर कुछ लोगों ने एक संदिग्ध युवक के देखे जाने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर सदर चौकी प्रभारी शालिनी सहाय मौके पर पहुंचीं और बुर्का पहनकर घूम रहे युवक को पकड़ लिया। युवक से कोतवाली में उन्होंने पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने खुद को इंद्रा नगर का रहने वाला बताया। पुलिस ने इंद्रा नगर के कुछ लोगों से युवक के विषय में जानकारी जुटाई है।