फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुदरत से खिलवाड़ कर रहे विदेशी पक्षियों के 'मांस के शौकीन'

Wed, 26 Dec 2018 05:12 PM IST
दुष्यंत शर्मा पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 26 Dec 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
birds coming from foreign country in kanpur
वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की टीम
ठंड के सीजन में साइबेरिया से आने वाले विदेशी पक्षियों को जहरीला अनाज खिलाकर मौत के घाट उतारा जा रहा है। यह सिलसिला पिछले कई सालों से चल रहा है। यही वजह है कि कानपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में विदेशी पक्षियों के आने की तादाद कम होती जा रही है।
birds coming from foreign country in kanpur
डेमो पिक
यह चौंकाने वाला खुलासा वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पोस्ट मानसून सर्वे में हुआ है। सर्वे में यह भी कहा गया है कि यदि इस दिशा में ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में विदेशी पक्षियों का आना बंद हो जाएगा।
birds coming from foreign country in kanpur
डेमो पिक
वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के विशेषज्ञों के अनुसार कानपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में विदेश से ज्यादातर दो प्रजातियों के पक्षी आते हैं। एक है बार हेडिड गूज और दूसरा है रेडी शेल्डक। रेडी शेल्डक को भारत में चकवा-चकवी के नाम से जाना जाता है। इसका एक और नाम है, सुरखाब पक्षी। यह देखने में काफी खूबसूरत होता है। सर्वे में बताया गया है कि गंगा में मछलियों का शिकार तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
birds coming from foreign country in kanpur
डेमो पिक
मछलियों को मारने के लिए शिकारी गेहूं या दूसरे अनाज को किसी जहरीले लिक्विड (द्रव) में भिगोते हैं। फिर इस दाने को गंगा में डालकर मछलियों का शिकार करते हैं। इस सीजन में आने वाले विदेशी पक्षियों को भी ये शिकारी इसी तरह मारते हैं।

जहरीले दाने को गंगा में फेंक देते हैं। इसके बाद विदेशी या अन्य पक्षी यह दाना खा लेते हैं। सर्वे में कहा गया है कि इस जहरीले दाने को खाने से पक्षी बेहोश हो जाते हैं और शिकारी उन्हें पकड़ लेते हैं। जानकारी के अनुसार विदेशी पक्षियों के मांस के शौकीनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसकी वजह से इन पक्षियों का शिकार पहले से ज्यादा हो रहा है। 
विज्ञापन
birds coming from foreign country in kanpur
डेमो पिक
दो मौसम में होता है सर्वे, पोस्ट मानसून सर्वे जारी

वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट आफ इंडिया पोस्ट मानसून और प्री मानसून में गंगा नदी और इसके आसपास के क्षेत्रों में पाए जाने वाले जीव जंतुओं का अध्ययन करती है। प्री मानसून यानी गर्मियों में जलीय जंतुओं का सर्वे किया जाता है।

पोस्ट मानसून में पक्षियों का अध्ययन होता है। इस समय इंस्टीट्यूट की टीम गंगा के रास्ते पोस्ट मानसून सर्वे के लिए निकली है। टीम के सदस्य दो दिसंबर को हरिद्वार से और बिजनौर से चार दिसंबर से निकले। कानपुर में 21 दिसंबर को पहुंचे और सर्वे किया। टीम सोमवार को फतेहपुर से आगे निकल गई थी। टीम में शामिल विशेषज्ञों में आफताब उस्मानी सौरव, रहीम प्रमुख हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed