{"_id":"5c57f41bbdec22297827aad6","slug":"news-related-to-kanpur-green-park-and-ipl-season-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल सीजन-12: कानपुर ग्रीनपार्क स्टेडियम के लिए बुरी खबर, पाले से फिसला ये बड़ा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल सीजन-12: कानपुर ग्रीनपार्क स्टेडियम के लिए बुरी खबर, पाले से फिसला ये बड़ा मौका
Mon, 04 Feb 2019 04:08 PM IST
शिखा पांडेय
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 04 Feb 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
आशंका है कि आईपीएल सीजन-12 (ipl season 12) में भी कानपुर का पत्ता साफ रहेगा। आईपीएल (IPL) की फ्रेंचाइजी टीमों ने पहली प्राथमिकता लखनऊ अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम (इकाना) को दी है। दिल्ली और पंजाब की फ्रेंचाइजी टीमों ने इस बाबत संपर्क किया है।
2016 में कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में पहली बार आईपीएल मैच खेले गए थे। गुजरात लायंस टीम ने दोनों मैच जीते थे। इससे खुश होकर 2017 में भी ग्रीनपार्क को अपना होम ग्राउंड बनाया। पर इस बार काफी नुकसान हुआ।

नुकसान जहां टिकट बिक्री में हुआ वहीं टीम को भी हार का स्वाद मिला। 2018 में एक भी आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम ने ग्रीनपार्क को अपना होम ग्राउंड नहीं बनाया। दिल्ली की फ्रेंचाइजी टीम ने लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम को रिजर्व में रखा था पर दुर्भाग्यवश पिछले साल वहां आईपीएल मैच नहीं हो सका।
अब आईपीएल सीजन-12 में दिल्ली और पंजाब टीम ने लखनऊ के स्टेडियम को तरजीह दी है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि लखनऊ की हवाई कनेक्टिीविटी बहुत अच्छी है। चाहे सड़क मार्ग हो या रेल मार्ग या फिर हवाई मार्ग।

दिल्ली से फ्लाइट से लखनऊ पहुंचने में एक घंटा लगता है। लखनऊ में पांच सितारा होटल हयात, ताज, रेनसां, क्लार्क अवध, फेयर फील्ड, रमाडा, रेडिशन, नोवाटेल, हिल्टन गार्डन इन आदि प्रमुख हैं।
इनमें एक हजार से अधिक कमरे हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी टीमें कानपुर से बेहतर लखनऊ मान रही हैं। इसके अलावा वहां दर्शक क्षमता भी 50 हजार है। ग्रीनपार्क स्टेडियम की दर्शक क्षमता 28 हजार है।
इनमें एक हजार से अधिक कमरे हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी टीमें कानपुर से बेहतर लखनऊ मान रही हैं। इसके अलावा वहां दर्शक क्षमता भी 50 हजार है। ग्रीनपार्क स्टेडियम की दर्शक क्षमता 28 हजार है।
डेमो पिक
कानपुर में आईपीएल न होने के कारण
- पांच सितारा होटलों की कमी है। एक आईपीएल मैच में 350 से 400 कमरे चाहिए होते हैं।
- एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की सुविधा नहीं है जबकि टीमों को रात में ही दूसरे शहर जाना होता है।
- दर्शक क्षमता कम होने से टिकट बिक्री में नुकसान उठाना पड़ता है।
- मैच में फ्री पास कम होते हैं जबकि कानपुर में पास की मारामारी ज्यादा होती है।