फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देशी घी समझकर आप खा रहे हानिकारक एसिड, खुद घर पर ऐसे कर सकते जांच

Fri, 15 Feb 2019 01:49 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 15 Feb 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
news related to food adulteration
डेमो पिक
नकली देशी घी बनाने का खुलासा होने के बाद कानपुर में घी को लेकर कई तरह की आशंका हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर उनके द्वारा खरीदा गया देशी घी असली है या नकली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने इसका तरीका बताया है। आप खुद घर पर घी की शुद्धता परख सकते हैं।
news related to food adulteration
डेमो पिक
संगम फूड प्रोडक्ट में रिफाइंड और वनस्पति में सेंट मिलाकर नकली देशी घी बनाने का खुलासा हुआ था। एक कुंतल रिफाइंड और वनस्पति को मिलाने के बाद खौलाकर सेंट की दस बूंद डालकर एक कुंतल तथाकथित देशी घी बनाया जाता था। अभिहित अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि घी की शुद्धता जानने के लिए एक छोटा सा टेस्ट करना होगा।
news related to food adulteration
डेमो पिक
दो या तीन मिलीग्राम घी को पानी के साथ गरम कर लें। इसके बाद उसे ठंडा करें। घोल में दो या तीन ड्रॉप टिंचर डालें। अगर शुद्ध घी नहीं है तो घोल नीले रंग का हो जाएगा। टिंचर मेडिकल स्टोर से मिल जाएगा। इसी तरह खोये की शुद्धता परख सकते हैं। एक या दो ग्राम खोया लेकर पानी के साथ गरम कर लें। फिर ठंडा रखने के बाद दो या तीन ड्रॉप टिंचर डाल दें। अगर घोल का रंग नीला हो जाए तो समझे खोया में मिलावट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
news related to food adulteration
डेमो पिक
सेंट मिलाकर तैयार कर रहे नकली तेल
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग पर शिकायतें आईं हैं कि घी की तरह सेंट मिलाकर नकली सरसों का तेल भी तैयार किया जा रहा है। सटीक मुखबिरी पर ऐसे प्रतिष्ठानों पर छापे मारकर नमूने भरने की तैयारी है।
विज्ञापन
news related to food adulteration
डेमो पिक
बिना रिफाइंड के राइस ब्रान ऑयल में बटर यलो कलर और सेंट मिलाकर नकली सरसों का तेल तैयार हो रहा है। बटर यलो से सफेद राइस ब्रान आयल में पीला रंग आ जाता है और सेंट से सरसों के तेल जैसी गंध आती है। यह तेल कड़ाही में डालने पर तेज झाग और आंखों में लगने वाली झार आती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed