फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur: नए साल पर पहले टेका माथा, फिर सैर सपाटा, तस्वीरों में देखिए जश्न

Mon, 02 Jan 2023 12:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 02 Jan 2023 12:23 PM IST
विज्ञापन
new year 2023 celebration in kanpur
कानपुर में नए साल पर जश्न - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में नए साल का पहला दिन लोगों ने पूजा अर्चना से शुरू किया। सुबह लोग परिवार के साथ मंदिर गए। अधिकतर लोगों ने शहर के प्रमुख मंदिरों आनंदेश्वर परमट, वनखंडेश्वर मंदिर पीरोड, सिद्धनाथ जाजमऊ, इस्कॉन मंदिर मैनावती मार्ग, पंचमुखी हनुमान मंदिर पनकी में भगवान के दर्शन कर नए साल की शुरुआत की। दोपहर आते-आते परिवार के साथ सैर सपाटा पर निकल गए। 



मोतीझील, चिड़ियाघर, जेड स्कवायर मॉल, गंगा बैराज में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मोतीझील में टिकट के लिए लोगों को घंटों लाइन लगानी पड़ी। जेड स्कवायर में चलने की भी जगह नहीं थी। गंगा बैराज पर सुबह 11 बजे से ही पहुंची युवाओं की भीड़ ने मैगी प्वाइंट पर जमघट लगाया और पुल पर खड़े होकर खूब सेल्फी ली। गंगा बैराज में शुरू हुए बोट क्लब में शहरवासियों की भीड़ रही। मोतीझील में लोगों ने झूलों का आनंद लिया। यहां बोटिंग भी की गई। 

new year 2023 celebration in kanpur
मंदिरों में लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
इन प्रमुख मंदिरों में रही भीड़
आनंदेश्वर परमट, वनखंडेश्वर मंदिर पीरोड, सिद्धनाथ जाजमऊ, इस्कान मंदिर मैनावती मार्ग, पंचमुखी हनुमान मंदिर पनकी, भैरव मंदिर भैरव घाट, तपेश्वरी मंदिर बिरहाना रोड, काली मंदिर बंगाली मोहाल, दुर्गा मंदिर गोविंदनगर समेत शहर के कई मंदिरों में सुबह से लेकर देर रात भीड़ रही। 
new year 2023 celebration in kanpur
जेड स्क्वायर मॉल में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
चिड़ियाघर में पहुंच गए 18 हजार दर्शक, तीन साल का टूट गया रिकॉर्ड
नए साल के पहले दिन कानपुर प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। कोरोना काल के बाद सर्वाधिक दर्शक पहुंचने से जू प्रशासन गदगद रहा। रविवार को 18,200 दर्शकों ने जू का लुत्फ उठाया। इसके साथ ही तीन वर्षों का रिकॉर्ड भी टूट गया। करीब 10 लाख से अधिक की आय भी हुई। वर्ष 2022 में नए साल के दिन करीब 16 हजार दर्शक पहुंचे थे। 2021 का नया साल कोरोना की भेंट चढ़ गया था।

चिड़ियाघर में रविवार सुबह आठ बजे से ही लोगों का प्रवेश शुरू हो गया था। टिकटघर खुलने से पहले ही लाइन लग गई थी। काफी लंबी लाइनें लगने की वजह से कई लोगों को टिकट पाने के लिए इंतजार करना पड़ा। शहर के अलावा औरैया, उन्नाव, फतेहपुर, कन्नौज आदि जिलों से भी लोग चिड़ियाघर घूमने पहुंचे थे। ज्यादा भीड़ होने के कारण गोल्फ कार भी नहीं चलाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
new year 2023 celebration in kanpur
गंगा बैराज में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शाम 3 बजे ही छह कैंटीनों को खाना खत्म होने के कारण बंद कर दिया गया। रोजाना शाम पांच बंद होती हैं। दर्शकों ने भालू को घास पर लोटपोट होते, बाघ की चहलकदमी देखी। दर्शकों ने एडवेंचर पार्क में कमांडो नेट और बैलेंस द रोप, खेलों का जमकर मजा लिया। चिड़ियाघर निदेश केके सिंह ने बताया कि जू में दर्शकों का हुजूम उमड़ा था। व्यवस्था चाकचौबंद थी किसी दर्शक को कोई परेशानी नहीं हुई। 

 
विज्ञापन
new year 2023 celebration in kanpur
कानपुर में नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाल
पिछले 
तीन वर्ष का दर्शकों का रिकॉर्ड 
1 जनवरी 2023- 18200
1 जनवरी2022- 16120
1 जनवरी 2021- को बंद रहा
1 जनवरी 2020- 14450
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed