फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवाब सिंह प्रकरण: बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष दुष्कर्म पीड़िता से नहीं मिल सके

Sat, 24 Aug 2024 10:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 24 Aug 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Nawab Singh case: Child Protection Commission chairman could not meet the Misdeed victim
कन्नौज कांड - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के दौरे पर आए राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष दुष्कर्म पीड़िता से नहीं मिल सके। पीड़िता इस समय जिले में नहीं है और वह पुलिस सुरक्षा में अपने माता-पिता के साथ नोएडा में है। अध्यक्ष ने इस मामले में दोषियों को सजा दिलाने के लिए एसपी को जल्द से जल्द चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कराने के निर्देश दिए हैं।


शनिवार को राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा जिले में पहुंचे। उनके प्रोटोकॉल में पीड़िता से बात करने का उल्लेख था, लेकिन पीड़िता जिले में मौजूद न होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद से केस के संबंध में चर्चा की। बाद में अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि डिग्री कॉलेज में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल कराने तथा मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के लिए कहा।
Nawab Singh case: Child Protection Commission chairman could not meet the Misdeed victim
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि पीड़िता को रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष से तीन लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। वहीं, पुलिस ने बताया कि सुरक्षा कारणों से किशोरी को पहले ही उसके परिजनों के पास भेजा जा चुका है।
Nawab Singh case: Child Protection Commission chairman could not meet the Misdeed victim
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
यह था मामला
शहर के नसरापुर स्थित चौधरी चंदन सिंह डिग्री कॉलेज में 11 अगस्त की रात किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ था। आरोप पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह पर था। किशोरी को कॉलेज तक ले जाने में उसकी बुआ भी शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nawab Singh case: Child Protection Commission chairman could not meet the Misdeed victim
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने घटना की जानकारी होने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी को पीड़िता की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
Nawab Singh case: Child Protection Commission chairman could not meet the Misdeed victim
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
अध्यक्ष को नहीं थी जानकारी
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि मेडिकल परीक्षण और कोर्ट में बयान होने के बाद पीड़िता को पुलिस सुरक्षा में माता-पिता के पास भेज दिया गया था। उसके जिले में न होने की जानकारी बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष को नहीं थी। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed