{"_id":"5cdeccaebdec2207567121ae","slug":"naresh-agarwal-comment-on-akhilesh-yadav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नरेश अग्रवाल का अखिलेश-मायावती पर बड़ा हमला, प्रियंका पर साधा निशाना फिर लिया अमिताभ बच्चन का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेश अग्रवाल का अखिलेश-मायावती पर बड़ा हमला, प्रियंका पर साधा निशाना फिर लिया अमिताभ बच्चन का नाम
Sat, 18 May 2019 02:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 18 May 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव एवं नरेश अग्रवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 के छह चरणाें का मतदान पूरा हो चुका है। सातवें चरण के मतदान से पहले ही चुनाव के नतीजे आने का इंतजार अभी से शुरु हो गया है लेकिन इस सब के बीच भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने एक बार फिर अखिलेश मायावती के खिलाफ जमकर आग उगली।
Trending Videos
नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
नरेश अग्रवाल ने कहा कि जिले की दोनों लोकसभा सीटें एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी जीतेंगे। कुछ विरोधी राजनीतिक विश्लेषक बनकर भाजपा को हारा बता रहे हैं, लेकिन 23 मई को सच सामने आ जाएगा। एक बार फिर देश में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने का दावा नरेश अग्रवाल ने किया।
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
सपा और बसपा को उन्होंने भारतीय राजनीति का कोढ़ बताया। शुक्रवार को वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता में नरेश अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिले में भितरघात करने वालों की पूरी जानकारी पार्टी के प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल पीएम मोदी (फाइल फोटो)
भितरघात करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। नरेश अग्रवाल ने कहा कि उन्हें अफसोस है कि इस चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दों पर बात होनी चाहिए थी, लेकिन विपक्ष ने व्यक्तिगत और अनर्गल आरोपों तक ही अपनी बात सीमित रखी।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
किसी ने यह नहीं बताया कि उनकी सरकार बनी तो प्रधानमंत्री कौन होगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग से मांग करते हैं कि आगे से और अधिक सख्ती बयानबाजी को लेकर बरती जाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास सिर्फ मोदी हटाओ का नारा है। कहा कि सपा और बसपा को जल्द ही खत्म हो जाना चाहिए।