लोकसभा चुनाव 2019 में समाजवादी पार्टी को मिली करारी हार के बाद पार्टी में शिवपाल यादव की वापसी के कयास लगाए जा रहे थे। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सपा को फिर एकजुट करना चाहते हैं लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है। चुनाव के दौरान भी मुलायम सिंह यादव की तबीयत एक बार खराब हुई थी और रविवार शाम को एक बार फिर उनकी हालत बिगड़ गई।
{"_id":"5cfe00debdec2207140c8027","slug":"mulayam-singh-yadav-want-shivpal-yadav-come-back-in-samajwadi-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपा की करारी हार और शिवपाल की वापसी पर फिरता पानी, 'मुलायम की बिगड़ी तबीयत' की वजह कहीं ये ताे नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की करारी हार और शिवपाल की वापसी पर फिरता पानी, 'मुलायम की बिगड़ी तबीयत' की वजह कहीं ये ताे नहीं
Tue, 11 Jun 2019 03:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 11 Jun 2019 03:57 AM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव की तबयीत रविवार देर रात को बिगड़ गई थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी रथ में मुलायम सिंह के साथ अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों ने बताया कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को सुबह कमजोरी लग रही थी। उन्हें कार्डियोलॉजिस्ट डा. भुवन चंद तिवारी ने देखा था। इस दौरान शुगर अधिक पाई गई। ऐसी स्थिति में सपा संरक्षक को शाम करीब पांच बजे संस्थान के छठवें फ्लोर पर स्थित प्राइवेट वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। उन्हें हाईपर डायबिटीज और ग्लाइसिमिया (हाइपर टेंशन) की शिकायत है।
अखिलेश यादव, मायावती, मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
चिकित्सकों की टीम इलाज में लगी है। रात करीब नौ बजे उनकी हालत में काफी हद तक सुधार पाया गया है। उम्मीद है कि सुबह तक स्थिति नियंत्रित हो जाएगी। वह लोगों से बातचीत कर रहे हैं। किसी विशेष तरह की दिक्कत नहीं है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की कोशिशों के बावजूद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल यादव अभी बैकफुट पर आने का तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव के साथ शिवपाल यादव
शिवपाल सोमवार से लोकसभा चुनाव नतीजों की समीक्षा के साथ उपचुनाव की तैयारी भी शुरू कर देंगे। समीक्षा बैठकें चार दिन चलेंगी। लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा-रालोद गठबंधन औंधे मुंह गिरने के बाद से समाजवादी नेताओं को एक मंच पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले दिनों कानपुर आए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने सपा में वापसी को लेकर जारी सभी अटकलों पर विराम लगा दिया था।
विज्ञापन
बातचीत करते शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
शिवपाल यादव ने कहा था कि अब हमारा फोकस पार्टी के विस्तार और उसे बढ़ाने पर है। पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि सपा में वापसी का कोई इरादा नहीं है। परिवार के बीच कोई गिला शिकवा नहीं है। इस तरह की सभी बातें बेबुनियाद हैं। हमारा फोकस पार्टी के विस्तार पर है। आने वाले चुनावों के लिए अभी से तैयारी की रूपरेखा बनाई जाएगी और उसी पर काम किया जाएगा।