फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mulayam singh says big mistake to choose akhilesh yadav as cm

अखिलेश को सीएम बनाना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूलः मुलायम

Mon, 08 May 2017 07:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 08 May 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh says big mistake to choose akhilesh yadav as cm
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)

मैनपुरी में रविवार को मुलायम सिंह यादव ने अपने जीवन की सबसे बड़ी भूल को सार्वजनिक कर दिया है। उनके इस बयान के बाद जबरदस्त तहलका मच गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, मुलायम सिंह ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने को अपने जीवन की सबसे बड़ी भूल बताया। ऐसा कहकर समाजवादी पार्टी में चल रही रार को उन्होंने एकबार फिर से हवा दे दी है। मालूम हो उत्तर प्रदेश के चुनावों में हारने के बाद से समाजवादी पार्टी में रार पहले जैसी ही बनी हुई है।
विज्ञापन


शहीद धर्मेन्द्र यादव की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में आज मुलायम सिंह यादव लखनऊ से मैनपुरी के करहल के ग्राम जुनेसा आज पहुंचे। मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की करारी हार पर कहा कि मैंने अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर एक बड़ी भूल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री पद को लेकर आज बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैंने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया। अगर मैं मुख्यमंत्री होता तो समाजवादी पार्टी को प्रदेश में बहुमत मिल जाता। इस कारण अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना मेरी एक बड़ी भूल थी। उन्होंने अखिलेश यादव को सीएम बनाने के लिए अपनी गलती मानी। 

रामगोपाल को कहा शकुनि तो मुलायम बोले- 'बिल्कुल ठीक कहा'

mulayam singh says big mistake to choose akhilesh yadav as cm
मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

बता दें 2012 में अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाया गया था। इसे अब अपनी गलती मानते हुए मैनपुरी में मुलायम ने कहा, 'सीएम हमको बनना चाहिए था। अगर मैं सीएम होता तो बहुमत (2017 के चुनाव में) मिल जाता। मुलायम ने कहा, सपा अपनी गलती से चुनाव हारी। जनता की कोई गलती नहीं। सीएम मुझे बनना चाहिए था। मैंने अखिलेश को बनाया। अगर मैं सीएम होता तो बहुमत मिलता।

मुलायम बोले-कांग्रेस ने हमारी जिंदगी बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी

अखिलेश यादव के बारे में उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन करके पार्टी की हार तय कर ली थी। बोले अखिलेश ने उस कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया, जिसमें हमको जेल में डालने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इस कांग्रेस ने हमारी जिंदगी बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, हमारे ऊपर बहुत केस लगाए। इसके बाद भी अखिलेश ने कांग्रेस से ही गठबंधन कर लिया। 
 

सैक्युलर मोर्चे पर अब शिवपाल को समझाएंगे मुलायम

mulayam singh says big mistake to choose akhilesh yadav as cm
रामगोपाल यादव, अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव (फाइल फोटो)

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव पर भी बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के हित में कोई काम नहीं कर रहे हैं। वह सिर्फ अपना स्वार्थ देख रहे हैं। राम गोपाल ने शिवपाल सिंह यादव को इटावा के जसवंतनगर से हराने के लिए पैसा तक खर्च किया था। इसका जब मुझे पता चला तो मुझे जसवंतनगर में सभा तक करनी पड़ी। मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल यादव के प्रोफेसर रामगोपाल यादव को शकुनि बताये जाने वाले बयान पर कहा कि शिवपाल ने तो बिल्कुल ठीक कहा है।

शिवपाल ने रामगोपाल यादव को शकुनि बताया, यह बात गलत नहीं है। वह तो शकुनि से भी खराब काम कर रहे हैं। इस बार चुनाव में शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ साजिश हुई। राम गोपाल ने उनको हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जमकर पैसा भी खर्च किया।

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा झूठ बोला है। उन्होंने कन्नौज में आकर कह दिया कि जो लड़का बाप न हुआ तो आपका क्या होगा। मोदी ने एक वादा पूरा नहीं किया,  झूठ बोलकर जनता को ठगा। कन्नौज में जो मोदी ने बोला उसका बड़ा असर हो गया। अखिलेश के हमसे कटे-कटे रहने को इसी से जोड़ा गया। 

सैक्युलर मोर्चे पर अब शिवपाल को समझाएंगे मुलायम
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि वह समाजवादी सेक्युलर मोर्चा न बनाने के लिए शिवपाल को समझाएंगे। उन्होंने कहा कि नई पार्टी बनाने पर शिवपाल से कोई बात नहीं हुई है। जहां तक हमको पता है, सेक्युलर मोर्चा नहीं बना रहा है और शिवपाल से उनकी एक हफ्ते से कोई बात नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed