फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब रैंप पर इठला कर चलीं मॉडल्स तो हर किसी की निगाह एक पल के लिए थम सी गई

Fri, 08 Feb 2019 03:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 08 Feb 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
models ramp walk in college festival
डेमो पिक
पीएसआईटी में गुरुवार से दो दिवसीय वार्षिक तकनीकी युवा महोत्सव इग्नीशिया-2019 का आगाज हुआ। पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न टेक्निकल इवेंट भी हुए जिसमें छात्रों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फैशनिस्टा में पीएसआईटीयंस ने अलग-अलग इंडो वेस्टर्न परिधानों जैसे शेरवानी, लहंगा, कोट पैंट, गाउन को पहनकर रैंप वॉक किया।




 
models ramp walk in college festival
डेमो पिक
दिल्ली के स्टिग्स बैंड की प्रस्तुति पर छात्र-छात्राएं झूम उठे। गायक शशांक, रॉबिन, ड्रम पर रौनक और गिटार पर रुद्र ने जैसे ही जो भेजी थी दुआ गाना शुरू किया तो सभी ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। बैंड ने अन्य कई गीत भी प्रस्तुत किए। इसके बाद शुरू हुआ टेक्निकल राउंड। इसके तहत आयोजित प्रोटोकॉल गेमिंग इवेेंट हुआ। सीएस विभाग के स्टूडेंटस नमन अरोरा, प्रियांशु राय, साक्षी सिंह ने बताया कि इवेंट के तहत नीड फॉर स्पीड, काउंटर स्ट्राइक, मिनी मिलीटिया गेम खेले गए।

 
models ramp walk in college festival
डेमो पिक
सबसे कम समय में जीतने वाले को विजेता घोषित किया जाएगा। इसके अलावा रिले हैकॉथान, रोबो रेस, फार्माटेक्शिया, फिल्म मेकिंग प्रतियोगिता, मैजिकल मेलोडीज, डीकोडर आदि में संस्थान के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में ‘टेरेन मास्टर’ इवेंट के हर्ष वर्मा, गौरव सिंह ने बताया कि छात्रों ने ऐसे रोबोट प्रस्तुत किए हैं जो अलग-अलग सतहों पर चलने व विभिन्न कठिनाइयों को समझ सकते हैं। इनको भविष्य में पानी एवं जीवन की खोज के लिए अन्य ग्रहों पर भेजा जा सकेगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
models ramp walk in college festival
डेमो पिक
इसी ब्रांच की शिवानी श्रीवास्तव, करदमकांत, शुभम शुक्ला ने बताया कि उनके इवेंट का नाम टेउनों ड्रोन है। इसमें ड्रोन को बनाना,  उड़ाना एवं उनकी रेस कराना आदि शामिल है। फॉक्स हंट में ओजस्विनी कंचन, अंकित, सुकृति पांडेय ने बताया कि इस इवेंट में ट्रांसमीटर एवं रिसीवर को बनाना है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सर्वप्रथम वेलकम डांस में कॉमर्स के छात्र आर्यन, यशस्वी, स्नेहा, प्रिया ने प्रस्तुति दी।

 
विज्ञापन
models ramp walk in college festival
डेमो पिक
एरियल डांस में विजित, सौरभ ने एक मोटीवेशनल ड्रामा किया जिसमें बताया कि किस प्रकार संघर्षों की जिंदगी होती है, कैसे आप अपने आपको दुखद घड़ियों से निकाल पाते हैं। नुक्कड़ नाटक से बताया गया कि सरहद पर तैनात जवान पड़ोसी देश की नापाक हरकत से शहीद हो जाता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed