{"_id":"5d4d2f7e8ebc3e6cec0c8baf","slug":"misdeed-and-other-charges-against-kuldeep-sengar-and-shashi-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाहुबली विधायक कुलदीप सेंगर पर अदालत ने तय किए दुष्कर्म के आरोप, ढह गया 25 सालों का साम्राज्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहुबली विधायक कुलदीप सेंगर पर अदालत ने तय किए दुष्कर्म के आरोप, ढह गया 25 सालों का साम्राज्य
Sat, 10 Aug 2019 02:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 10 Aug 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
मीडिया से बात करते कुलदीप सिंह सेंगर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव से बाहुबली विधायक कुलदीप सेंगर पर लगे दुष्कर्म के आरोपी की सुनवाई कर रही रही दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने 2017 में नाबालिग के दुष्कर्म के मामले में विधायक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप तय किए हैं। इसी के साथ विधायक के 25 सालों का रातनीतिक साम्राज्य ढह गया। अदालत ने सेंगर के साथी शशि सिंह के खिलाफ नाबालिग लड़की के अपहरण के संबंध में आरोप तय किए हैं।
कुलदीप सिंह सेंगर
- फोटो : PTI
अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 120 बी (आपराधिक षड्यंत्र), 363 (अपहरण), 366 (अपहरण एवं महिला पर विवाह के लिए दबाव डालना), 376 (बलात्कार) और बाल यौन अपराध संरक्षण कानून (पॉक्सो) की प्रासंगिक धाराओं के तहत आरोप तय किए हैं। सीबीआई ने बृहस्पतिवार को अदालत को बताया था कि सेंगर और उसके भाई ने लड़की के पिता पर हमला किया और तीन राज्य पुलिस अधिकारियों एवं पांच अन्य के साथ मिलकर शस्त्र कानून के एक मामले में उसे फंसाया।
कुलदीप सिंह सेंगर
दुष्कर्म पीड़िता के एक्सीडेंट के बाद फिर सुलग उठा था उन्नाव दुष्कर्म कांड
28 जुलाई 2019 को रायबरेली में पीड़िता की कार में टक्कर लगने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दखल दिया। इस हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो चुकी है। इस पहले 12 जुलाई 2019 को पीड़िता की मां ने सुप्रीम कोर्ट को एक पत्र भी लिखा था। जिसके आधार पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने इस मामले की सुनवाई की।
28 जुलाई 2019 को रायबरेली में पीड़िता की कार में टक्कर लगने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दखल दिया। इस हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो चुकी है। इस पहले 12 जुलाई 2019 को पीड़िता की मां ने सुप्रीम कोर्ट को एक पत्र भी लिखा था। जिसके आधार पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने इस मामले की सुनवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता का चाचा परिजनों से मिलकर फफक कर रो पड़ा
- फोटो : अमर उजाला
जिसमें उन्होंने कई अहम फैसले दिए। पीड़िता के परिवार और वकील को को सीआईपीएफ की सुरक्षा दी गई। पीडि़ता की मां को 25 लाख रुपये का चेक दिया गया। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता के एक्सीडेंट के मामले को 7 दिनाें में और पूर्व में चल रहे पूरे मामले को 45 दिनों में खत्म करने का समय दिया है। जिसके बाद सीबीआई इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए लगातार छापे मार रही है।
विज्ञापन
पत्नी को मुखग्नि देता उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का चाचा
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले के माखी थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर जून 2017 में बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने थाने में आरोपी विधायक के खिलाफ तहरीर दी थी लेकिन कार्रवाई करने की बात तो दूर पुलिस उसे टरकाती रही। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। उन्नाव जिले के माखी थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर जून 2017 में बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।