फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब दो लड़कों को बचाने के लिए सुषमा ने भेजा था विशेष विमान, स्वराज की मौत पर हर आंख रोई

Wed, 07 Aug 2019 10:43 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Aug 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
When Sushma sent a special aircraft to save two boys
गांधी मैदान में जन स्वाभिमान यात्रा के पहुंचने पर हुई जनसभा में अभिवादन स्वीकार करतीं सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विदेश मंत्री और प्रखर वक्ता सुषमा स्वराज के निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक छा गया। हरदोई से भी सुषमा स्वराज का गहरा नाता रहा है। कई बार वह चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए जनपद आईं थीं। उन्होंने 2015 में नेपाल में भूकंप में फंसे जिले के दो लोगों की सकुशल वापसी के लिए पूरा जोर लगा दिया था। आज उस दिन को याद कर संबंधित परिवार के लोग भावुक हो गए। बेटे और दोस्त की सकुशल वापसी का संस्मरण सुना पिता योगेंद्र दत्त की आंखें भर आईं।
When Sushma sent a special aircraft to save two boys
2004 में लोकसभा चुनाव के दौरान शहर के जीआईसी में जनसभा को संबोधित करतीं सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला
शहर के रामदत्त चौराहा निवासी डॉ. रविदत्त मिश्रा अपने मित्र रेलवेगंज निवासी व्यापारी आयुष अग्रवाल के साथ 23 अप्रैल 2015 को टूर पर नेपाल गए थे। 25 अप्रैल को नेपाल में भीषण भूकंप आ गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग हताहत हो गए। रविदत्त और आयुष भी वहां फंस गए थे और परिजनों का उनसे संपर्क टूट गया। रविदत्त के पिता योगेंद्र दत्त और आयुष के पिता अजय अग्रवाल तत्कालीन राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल के पास दिल्ली पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी।
When Sushma sent a special aircraft to save two boys
योगेंद्र दत्त मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
नरेश अग्रवाल ने इस मामले पर तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से वार्ता की तो उन्होंने पूरी सक्रियता दिखाई। योगेंद्र दत्त की मानें तो एयरफोर्स का एक विशेष विमान नेपाल में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए लगाया गया था। 27 अप्रैल को सुषमा स्वराज ने नेपाल सरकार के साथ ही वहां मौजूद भारतीय अधिकारियों से बात की। 27 अप्रैल की शाम रविदत्त और आयुष को ढूंढकर उसी दिन विमान से दिल्ली भेजा गया। उक्त पूरा वाकया बताते समय योगेंद्र दत्त मिश्रा बेहद भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि आज उनका बेटा और दोस्त आयुष सकुशल हैं, तो इसमें सुषमा स्वराज का भी बड़ा योगदान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
When Sushma sent a special aircraft to save two boys
हरदोई में सुषमा का हुआ था भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला
अनीता के समर्थन में 2004 में जनसभा को किया था संबोधित 
2004 के लोकसभा चुनाव में जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष अनीता वर्मा भाजपा की प्रत्याशी हरदोई लोकसभा क्षेत्र से थीं। इस चुनाव में प्रचार के अंतिम दिनों में तत्कालीन सूचना एवं प्रसारण मंत्री सुषमा स्वराज शहर के राजकीय इंटर कालेज के मैदान में अनीता वर्मा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने आईं थीं। तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान किया था। उक्त जनसभा का संचालन भाजपा के तत्कालीन जिला महामंत्री रामबहादुर सिंह ने किया था। 
विज्ञापन
When Sushma sent a special aircraft to save two boys
सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला
13 नवंबर 2011 को आखिरी बार हरदोई आईं थीं सुषमा
वर्ष 2012 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव होने थे। उन दिनों प्रदेश में हाशिये पर चल रही भाजपा विधानसभा चुनाव में मुख्य लड़ाई में आने के लिए संघर्ष कर रही थी। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए भाजपा ने 2011 में जन स्वाभिमान यात्रा निकाली थी। 13 नवंबर 2011 को उक्त यात्रा हरदोई पहुंची थी। तब शहर के गांधी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने सुषमा स्वराज हरदोई आईं थीं। जनसभा में मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, हिमांचल प्रदेश के मौजूदा राज्यपाल कलराज मिश्र, मध्यप्रदेश के मौजूदा राज्यपाल लालजी टंडन, अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, शिवप्रताप शुक्ल, तत्कालीन प्रदेश महामंत्री विंध्यवासिनी कुमार के अलावा पूर्व सांसद पूर्णिमा वर्मा और भाजपा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा के साथ सुषमा स्वराज ने जनता का अभिवादन किया था। कार्यकर्ताओं ने जन स्वाभिमान यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed