फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद श्यामबाबू की पत्नी ने ज्वाइन की नौकरी, ऑफिस में ऐसा रहा पहला दिन

Mon, 11 Mar 2019 09:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 11 Mar 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
martyr shyam babu wife ruby join office in kanpur dehat
शहीद श्यामबाबू की पत्नी रूबी - फोटो : अमर उजाला
पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद श्याम बाबू की पत्नी रूबी ने सोमवार को कानपुर देहात कलक्ट्रेट में कनिष्ठ लिपिक के पद पर नौकरी ज्वाइन कर ली। अधिकारियों ने औपचारिकताएं पूरी कर उपस्थित रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर कराए।
martyr shyam babu wife ruby join office in kanpur dehat
शहीद श्यामबाबू की पत्नी रूबी
डेरापुर ब्लाक के रैगवां निवासी श्यामबाबू पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की घोषण की थी।

 
martyr shyam babu wife ruby join office in kanpur dehat
रूबी यादव को नियुक्तिपत्र देते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
पिछले सप्ताह लखनऊ में मुख्यमंत्री ने रूबी को कलक्ट्रेट में कनिष्ठ लिपिक पद का नियुक्तिपत्र दिया था। सोमवार को रूबी चचेरे देवर सुरेश कुमार और ससुर रामबालक के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
martyr shyam babu wife ruby join office in kanpur dehat
शहीद श्यामबाबू का परिवार
कार्यालय कर्मियों ने रूबी का स्वागत करने के साथ नई जिम्मेदारी का निर्वाहन करने के लिए हौसला बढ़ाया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद विभागाध्यक्ष ने उन्हें ज्वाइन कराया। रूबी ने कहा नौकरी का पहला दिन अच्छा रहा है।

 
विज्ञापन
martyr shyam babu wife ruby join office in kanpur dehat
रूबी यादव - फोटो : अमर उजाला
परिस्थितियां प्रतिकूल होने के कारण अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा ने बताया शहीद की पत्नी ने पद भार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने अवकाश के लिए प्रार्थनापत्र भी दिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed