फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व एड्स दिवस: कानपुर में 5000 से ज्यादा एचआईवी पॉजिटिव मामले

Thu, 01 Dec 2016 03:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 01 Dec 2016 03:45 PM IST
विज्ञापन
march by medical studentson world aids day at kanpur
कानपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर व छात्रों ने एड्स दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
आज विश्व एड्स दिवस के मौके पर कानपुर में हजारों डॉक्टरों व मेडिकल छात्र इस जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए सड़कों पर उतरे। हाथों में बैनर लिए इन्होंने सड़कों पर बुलंद आवाज में नारे लगाए।


 

 



 

 

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल नवनीत कुमार ने रैली को दिखाई झंडी

march by medical studentson world aids day at kanpur
रैली को मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल नवनीत कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया
सुबह तकरीबन साढें नौ बजे मार्च का आगाज बुलंद आवाज में नारों के साथ हुआ। समा देखने लायक था। लोगों को जागरूक करने के लिए मेडिकल कॉलेज के एटिआर विभाग के डॉक्टर व मेडिकल छात्र हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरे। इस रैली को मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल नवनीत कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कानपुर एटिआर सेंटर से शहर का चक्कर लगाते हुए मेडिकल कॉलेज के ओपिडी तक गई।
 

 

 

3262 पुरुष और 1901 महिलाएं एड्स पीड़ित

march by medical studentson world aids day at kanpur
महिलाएं भी हुई रैली में शामिल
नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाईजेशन के आंकड़ों की मानें तो जहां साल 2000 में एचआईवी के नए संक्रमित लोगों की संख्या 0.274 मिलियन थी वहीं 2011 में यही संख्या 0.116 मिलियन हो गई थी। पर यह भी ध्यान देने वाली बात है कि साल 2013 में 130,000 लोगों की एड्स की वजह से मौत हो गई थी। मतलब अभी भी इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाए जाते रहने की सख्त जरूरत है। डॉ आर के वर्मा द्वारा दिए गए आकड़ों पर ध्यान दें तो कानपुर में 5501 एचआईवी पॉजिटिव मामले अस्पताल में दर्ज कराए गए हैं। इनमें 3262 पुरुष  और 1901 महिलाएं शामिल है। जबकि 506 बच्चे और 13 ट्रांसजेंडर भी एड्स पीड़ित हैं।   

 

विज्ञापन
विज्ञापन

1986 में मिला था पहला केस

march by medical studentson world aids day at kanpur
एड्स दिवस पर हाथों में बैनर लिए छात्र
भारत में भले ही एड्स पीड़ितों की संख्या अब मिलियन में गिनी जाती हो पर क्या आपको पता है आज से ठीक 30 साल पहले भारत में इस बीमारी का पहला पीड़ित मिला था। यह एड्स पीड़ित एक सेक्स वर्कर थी। चेन्नई में रहने वाली इस महिला की इस बीमारी का पता लगाया था डॉ. सुनीति सोलोमन ने।इसके बाद ही सेक्स वर्कर्स के बीच इस बीमारी के ढेरों पीड़ित पाए जाने लगे। इस वक़्त पर बहुत से यात्री इंडिया आये हुए थे और कई लोग बाहर विदेश जा भी रहे थे, तो ऐसा मान लिया गया कि जरूर इस बीमारी का पहला संक्रमण किसी विदेशी से ही मिला होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed