गोरखपुर में हुए मनीष गुप्ता हत्याकांड में मीनाक्षी ने इंसाफ की लड़ाई सोशल मीडिया के जरिये भी लड़ी थी। वारदात के दूसरे दिन गोरखपुर में धरने के दौरान उन्होंने अपना ट्विटर एकाउंट बनाया और घटना की पल-पल की खबर मोदी, योगी से लेकर अखिलेश और राहुल तक को ट्वीट की। कई वीडियो जारी किए, जिसमें गोरखपुर के डीएम और एसएसपी तहरीर बदलने का दबाव बनाते हुए भी दिखे थे।
{"_id":"63bd060510e05161b63a4319","slug":"manish-gupta-kanpur-murder-case-news-wife-10-tweets-to-pm-and-cm-in-5-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मनीष हत्याकांड: पत्नी ने ट्विटर को बनाया था हथियार, तब हुई थी कार्रवाई, 5 दिन में PM और CM को किए थे 10 ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष हत्याकांड: पत्नी ने ट्विटर को बनाया था हथियार, तब हुई थी कार्रवाई, 5 दिन में PM और CM को किए थे 10 ट्वीट
Tue, 10 Jan 2023 12:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 10 Jan 2023 12:05 PM IST
विज्ञापन
मनीष गुप्ता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
मनीष गुप्ता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश ने रीट्वीट किया था... एनकाउंटर का दुष्परिणाम है युवक की हत्या
घटना के दूसरे दिन मीनाक्षी ने ट्वीट कर कहा था कि मेरे पति की गोरखपुर में हत्या हो गई है। कृपया उचित न्याय दिलाएं। एफआईआर नहीं लिखा जा रही है। इस पर अखिलेश यादव ने रीट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार ने एनकाउंटर की जिस हिंसक संस्कृति को जन्म दिया है, ये उसी का दुष्परिणाम है। इसके चलते गोरखपुर पुलिस ने एक युवक की जान ले ली।

कानपुर: मनीष गुप्ता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर पुलिस ने मीनाक्षी को ट्वीट कर बताई थी कहानी
होटल में संदिग्ध की चेकिंग के लिए मैनेजर के साथ पुलिस कमरे में गई थी। दुर्घटनावश कमरे में गिरने से युवक को चोट लग गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लापरवाही बरतने पर छह पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

मनीष की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
2021 में मनीष गुप्ता की गोरखपुर के होटल में हुई थी हत्या
सितंबर 2021 की रात में गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के होटल कृष्णा पैलेस में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता, प्रदीप और हरवीर ठहरे थे। आरोप था कि पुलिस चेकिंग के दौरान एसएचओ समेत अन्य पुलिसवालों ने मनीष गुप्ता को सामूहिक रूप से इतना मारा कि उनकी मौत हो गई। मामले ने तूल पकड़ा और हत्या के मामले में सभी छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
सितंबर 2021 की रात में गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के होटल कृष्णा पैलेस में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता, प्रदीप और हरवीर ठहरे थे। आरोप था कि पुलिस चेकिंग के दौरान एसएचओ समेत अन्य पुलिसवालों ने मनीष गुप्ता को सामूहिक रूप से इतना मारा कि उनकी मौत हो गई। मामले ने तूल पकड़ा और हत्या के मामले में सभी छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मनीष की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बाद में कारोबारी मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता की मांग पर पूरे मामले को एसआईटी कानपुर को स्थानांतरित किया गया था। इसी बीच मीनाक्षी गुप्ता ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट ने पूरे प्रकरण को राउज एवेन्यू डिस्ट्रिक्ट कोर्ट (स्पेशल कोर्ट सीबीआई) में परीक्षण के लिए स्थानांतरित करने का आदेश दिया। इधर, राज्य सरकार ने मामले को सीबीआई को सौंप दिया।