फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Weather News: कड़ाके की ठंड, कोहरा प्रचंड, विभाग ने दी चेतावनी, एक सप्ताह तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Tue, 10 Jan 2023 08:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 10 Jan 2023 08:12 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Weather News: Outbreak of cold wave continues, Meteorological Department warned
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

यूपी के कानपुर में कड़ाके की सर्दी के साथ पिछले दस दिनाें से घने कोहरे की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। 10 साल बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक जनवरी से लेकर नौ जनवरी तक सूरज कोहरे की रजाई में दुबका रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 2012 के बाद पहली बार लगातार नौ दिन तक सनशाइन (धूप) जीरो आवर रिकॉर्ड किया गया है।



इससे पहले वर्ष 2010 में भी इसी तरह की स्थितियां पैदा हुई थीं, अंतर सिर्फ इतना है कि उस वर्ष धूप एक से सात जनवरी के बीच नहीं निकली थी। इस बार से दो दिन कम हैं। इस बीच सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अगले एक सप्ताह तक अभी इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है। आधी रात के बाद कोहरा तेजी से बढ़ता है। इस बीच तड़के दृश्यता पांच से दस मीटर के आसपास ही बनी हुई है।

Kanpur Weather News: Outbreak of cold wave continues, Meteorological Department warned
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

तब होता है कोल्ड डे
मौसम विभाग के अनुसार जब लगातार तीन दिनों तक न्यूनतम पारा पांच डिग्री से कम और अधिकतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस से कम होता है तो उस स्थिति को कोल्ड डे कहा जाता है। इस बार कोल्ड डे ने भी रिकार्ड तोड़ दिया है। यह स्थिति पहली जनवरी से ही बनी हुई है।

Kanpur Weather News: Outbreak of cold wave continues, Meteorological Department warned
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

कोहरे में धूप की स्थिति
2023 में : 1 से 9 जनवरी : सनशाइन जीरो
2012 में : 1 से 9 जनवरी के बीच : सनशाइन जीरो
2011 में : दो से तीन दिन : सनशाइन जीरो
2010 में : 1 से 7 जनवरी के बीच : सनशाइन जीरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Weather News: Outbreak of cold wave continues, Meteorological Department warned
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
इन बातों का रखें ध्यान
- पुराने रोगी, कोरोना से ठीक हुए लोग ठंड में बाहर न निकलें।
- नसों के रोगी गर्म कपड़ा लपेटकर शरीर को गर्म रखें।
- हाई ब्लड प्रेशर के रोगी जांच कराकर दवा की डोज दुरुस्त करा लें।
- ब्लड प्रेशर न बढ़ने दें, इससे ब्रेन और हार्टअटैक पड़ सकता है।
विज्ञापन
Kanpur Weather News: Outbreak of cold wave continues, Meteorological Department warned
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

- दमा और अस्थमा के रोगी ठंड से बचें, दवा की डोज दुरुस्त कराएं।
- गर्म कमरे से अचानक बाहर ठंड में न निकलें।
- बाहर जाना हो तो पहले सामान्य तापमान में रुकें।
- छोटे बच्चों को गर्म कपड़े से ढंके रहें, माताएं शिशुओं को कंगारू केयर दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed