फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंजर इतना खौफनाक कि रूह कांप उठे! भाई के शव के साथ खुद को कई दिन से किए था कैद

Fri, 04 May 2018 11:34 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 04 May 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
man sat several days near his brother's dead body
बड़े भाई के शव के साथ छोटे ने खुद को घर में कैद कर लिया - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के महानगर कानपुर में जवाहर नगर में एक भाई ने खुद को बड़े भाई के शव के साथ कई दिनों तक कमरे में कैद रखा। माता पिता की मौत के बाद दोनों भाईयों की मानसिक स्थिति खराब हो गई थी। इसी वजह से दोनों भाईयों की शादी भी नहीं हो सकी। कई दिनों तक जब पड़ोसियों ने दोनों को नहीं देखा तो उनके बहन-बहनोई को सूचना दी। इसके बाद...




 
man sat several days near his brother's dead body
विवेक - फोटो : अमर उजाला
जवाहर नगर में बड़े भाई के शव के साथ छोटे ने खुद को घर में कैद कर लिया। कई दिन से दोनों जब नजर नहीं आए, तो पड़ोसियों ने बहन-बहनोई को सूचना दी। गुरुवार देर शाम बहन-बहनोई घर पहुंचे तो छोटे भाई को नीचे के कमरे में गुमसुम बैठे पाया। बड़े भाई का शव कमरे में बेड के पास पड़ा था। कमरे में दुर्गंध भरी हुई थी। शव कई दिन पुराना हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया।



 
man sat several days near his brother's dead body
विवेक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
जवाहर नगर निवासी विकास चंद्र खरे (48) छोटे भाई विवेक के साथ रहते थे। परिवार में दो बहनें मंजरी और वैशाली हैं। जूही सफेद कॉलोनी निवासी बहनोई राघवेंद्र ने बताया कि माता-पिता की मौत के बाद ही दोनों भाइयों की मानसिक स्थिति खराब हो गई थी, जिसके चलते दोनों का विवाह भी नहीं सका ।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
man sat several days near his brother's dead body
विवेक, परिजन - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार रात को पड़ोसी प्रशांत ने बताया कि कई दिनों से विकास नजर नहीं आ रहा है। विवेक से पूछा तो बताया कि वह कहीं गया हुआ। तीन दिन से विवेक भी घर से बाहर नहीं निकला है। सूचना मिलने पर जब वह पत्नी समेत पहुंचे। कई आवाजें दीं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।  इस पर दरवाजे में धक्का दिया तो वह खुल गया।


सामने के कमरे में विवेक गुमसुम बैठा था। विकास के बारे में पूछने पर बताया कि वह ऊपर के कमरे में है। वह ऊपर पहुंचे और जैसे ही कमरे की तरफ बढ़े दुर्गंध की वजह से सांस लेना मुश्किल हो गया। सामने विकास का शव पड़ा था। नजीराबाद थाना प्रभारी का कहना है कि मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed