फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शराबी पति ने बेटों से छीना मां का साया, खुद भी झूला फंदे पर, इतनी दर्दनाक मौत दी कि सिहर उठा इलाका

Sun, 15 Jul 2018 09:14 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 15 Jul 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
man murdered his wife and committed suicide
पोस्टमार्टम हाउस में रोते बिलखते मृतकों के परिजन, घटना की जानकारी देता मृतका रामकुंवर का भाई रामेश्वर   - फोटो : अमर उजाला
पिता की शराब की लत के कारण आज वो अनाथ हो गए। मौत का दर्दनाक मंजर बताते-बताते मृतक दंपति के पुत्रों की आंखों से आसूं छलक आए। पुत्रों ने बताया कि मां ने पिता को शराब पीने को पैसे नहीं दिए। जिस पर पिता ने मां को काट डाला और फिर खुद फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। शनिवार को दोनों के शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। घटना यूपी के हमीरपुर जिले की है।
man murdered his wife and committed suicide
रोते बिलखते मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
पिछले शुक्रवार को गांव निवासी चंद्रपाल प्रजापति (45) ने शाम करीब पांच बजे खेतों पर बकरियां चरा रही अपनी पत्नी रामकुंवर (42) पर नशे की हालत में कुल्हाड़ी से गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए थे। जिससे रामकुंवर की मौके पर मौत हो गई थी। हत्या के बाद मौके से करीब सौ मीटर दूर खेत की मेड़ पर खड़े बेरी के पेड़ पर चंद्रपाल ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। खेतों से लौट रहे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी थी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। मृतक चंद्रपाल के भाई राममनोहर ने बताया कि वह चार भाई थे। जिसमें मृतक दूसरे नंबर का था। चारों भाई अलग रहते हैं।

 
man murdered his wife and committed suicide
घटना की जानकारी देता मृतक का पुत्र - फोटो : अमर उजाला
मृतक के तीन पुत्र कल्लू, धरमपाल व मानवेंद्र व एक पुत्री बबली हैं। जिसमें पुत्री बबली की शादी किसवाही गांव में की थी। मृतका रामकुंवर के बड़ा भाई रामेश्वर निवासी मवईजार ने बताया कि बहनोई शराब पीने का आदी था। जिसको लेकर रोजाना बहन के साथ मारपीट करता था। बहन रामकुंवर के बीमार होने पर वह 10 साल मायके में रही थी। बताया कि बहन मेहनत मजदूरी कर गांव के जानवर चराकर परिवार का भरण पोषण करती थी। जिस पर उसका बहनोई शराब के लिए रोजाना रुपये लेने को लेकर मारता पीटता था।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
man murdered his wife and committed suicide
रोते बिलखते मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
मृतक दंपति के पुत्र कल्लू ने बताया कि वह तीनों भाइयों के साथ सूरत में रहकर मजदूरी करते हैं। एक माह पूर्व उसकी हालत खराब होने पर वह अपने भाई धरमपाल के साथ गांव आया था। बताया कि पिता शराब के नशे में आए दिन मां को मारते थे। लेकिन हम लोगों के सामने नहीं मारता था। घटना के समय दोनों भाई घर में थे। घटना का हमें अंदाजा नहीं था। बताया कि उसका सबसे छोटा भाई मानवेंद्र सूरत में ही है। जिसे घटना की जानकारी होने पर आ रहा है। पुलिस ने दंपति के शवों का पंचनामा शनिवार को कराया। 

यमुना नदी किनारे हुआ अंतिम संस्कार  
थानाक्षेत्र के पचखुराबुजुर्ग में पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने के बाद आत्महत्या करने वाले पति का पोस्टमार्टम के बाद मुख्यालय में ही यमुना तट पर अंतिम संस्कार कर दिया। दंपति को उसके बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी। चंद्रपाल उर्फ चाई प्रजापति और उसकी पत्नी रामकुंवर के शवों का शनिवार को दो बजे पोस्टमार्टम हुआ। शवों के मिलते ही परिजनों ने यमुना नदी किनारे अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे कल्लू प्रजापति ने दोनों को मुखाग्नि दी। दोनों चिताए एक साथ जलने पर मौजूद नाते रिश्तेदार व परिजनों के आंखों में आंसू छलक पड़े। पोस्टमार्टम हाउस में पूर्व विधायक शिवचरन प्रजापति, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीराम प्रजापति परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed