फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवक की गला घोटकर हत्या, खोजी कुत्ते ने पुलिस को पहुंचाया आला-ए-कत्ल तक

Fri, 10 Jan 2020 07:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 10 Jan 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
man brutally murdered in farm
घटनास्थल की जांच करता खोजी कुत्ता। - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के कायमगंज में  गांव रायपुर के मोहल्ला गनाई निवासी 28 वर्षीय अविवाहित युवक का शव गांव के पास  खेत में शुक्रवार सुबह मिला है। गले में रस्सी कसने के निशान मिलने से गला घोटकर हत्या की आशंका जताई गई। उसके सिर व चेहरे पर भी चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस युवक के संबंधों के बारे में छानबीन करने में जुटी है। पुलिस ने गांव के चार युवकों हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है। 


 
man brutally murdered in farm
जांच करती पुलिस, श्रीकृष्ण - फोटो : अमर उजाला
गांव रायपुर के मोहल्ला गनाई निवासी स्व. दिवारीलाल शाक्य का पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ कन्हैया खेती के अलावा मेहनत मजदूरी करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। इसलिए मां के पास रहता था। गुरुवार दोपहर वह किसान सम्मान निधि की किस्त के दो हजार रुपये बैंक से निकालकर लाया था। घर पर पासबुक रखने के बाद वह बाहर निकल गया।

देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह जब लोग खेतों की ओर गए तो रायपुर के रागिब शाह के सरसों के खेत में उसका शव औंधे मुंह पड़ा था। सूचना पर श्रीकृष्ण की मां नन्हीं देवी व भाई भी पहुंच गए। पुलिस ने श्रीकृष्ण की जेबों को चेक किया। न तो रुपये मिले और न ही उसका मोबाइल। बैंक से जो दो हजार रुपये वह निकाल कर लाया था वह उसने घर पर नहीं दिए थे। 
man brutally murdered in farm
घटनास्थल पर पड़ी शराब की बोतलें। - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पर एसपी डॉ. अनिल कुमार मिश्रा, सीओ अवनीश कुमार, इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। पुलिस व डॉग स्क्वायड ने छानबीन की। डॉग स्क्वायड के प्रभारी गिरीश कुमार व जयवेन्द्र खोजी कुत्ते के साथ मौके पर पहुंचे। खोजी कुत्ते को श्रीकृष्ण की चप्पल व कपड़े की गंध दिलाई।

इसके बाद कुत्ता पश्चिम दिशा की ओर दौड़ा। घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर एक पेड़ के पास रस्सी का टुकड़ा मिला। अनुमान है इसी रस्सी के टुकड़े से गला घोंटा गया है। वहां पर कुछ लोगों के बैठने व पान मसाला थूकने के निशान मिले हैं। यहां से खोजी कुत्ता सड़क की ओर मंदिर के पास पहुंचा। इसके बाद गांव की ओर भ्रमित हो गया। सरसों के खेत में जहां युवक का शव पड़ा था, वहां काफी बीच में सरसों के पौधे टूटे पड़े थे। ऐसा लग रहा था वहां गुत्थमगुत्था हुई हो।

यहां से फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। घटनास्थल से चंद कदमों पर करौंदे के बाग में अलाव की राख व शराब की खाली बोतलें पड़ी मिलीं। गांव के लोगों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि यहां कुछ युवकों ने शाम को शराब पी थी। पर उनमें श्रीकृष्ण शामिल नहीं था। यहां से गांव के कुछ युवक शराब पीकर शाम को 5 बजे चले गए थे। इसके बाद हत्या की गई है। पुलिस इस शराब पार्टी में शामिल चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
man brutally murdered in farm
फंदा लगाया - फोटो : bureau
श्रीकृष्ण की मां नन्हीं देवी का रो रोकर बहाल हो गईं। नन्हीं देवी के चार पुत्र रामशरन, रामरतन, रामबक्श हैं। श्रीकृष्ण सबसे छोटा था। रामरतन व श्रीकृष्ण मां के पास रहते थे। तीन पुत्रियां हैं। उनकी शादी हो चुकी है। इंस्पेक्टर डा. विनय राय ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। युवक के संबंधों के बारे में जानकारी की जा रही है। वह घर से निकलने के बाद कहां गया था। पुलिस के अनुसार गांव रायपुर का रहने वाला श्रीकृष्ण मीट-मछली खाने व शराब पीने का आदी था।

वह बुधवार को एक हजार व गुरुवार को दो हजार रुपये बैंक से निकालकर लाया था। पुलिस को उसके जेब से न ही रुपये मिले और न ही मोबाइल मिला है। परिजनों का कहना है कि उसकी किसी से रंजिश भी नहीं है और न ही किसी से कोई विवाद है। इसलिए श्रीकृष्ण के संबंधों के साथ पुलिस अन्य पहलुओं पर नजर रखते हुए जांच कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed