{"_id":"5c57cd37bdec22105574e82c","slug":"maharana-pratap-shikshan-sansthan-property-auction-issue-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराणा समूह की 12 और संपत्तियां होंगी नीलाम, यूनियन बैंक ने बकाया वसूली के लिए शुरू की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराणा समूह की 12 और संपत्तियां होंगी नीलाम, यूनियन बैंक ने बकाया वसूली के लिए शुरू की कवायद
Mon, 04 Feb 2019 11:04 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 04 Feb 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
कानपुर के शारदा नगर स्थित महाराणा प्रताप शिक्षण संस्थान और महाराणा इंफ्रास्ट्रक्चर एंड प्रोफेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एमआईपीएस) के मालिक शैलेंद्र भदौरिया की 12 और संपत्तियों की नीलामी होगी। यूनियन बैंक ने 3 करोड़ 26 लाख 6 हजार 354 रुपये के साथ ब्याज व अन्य खर्च से जुड़ी बकाया धनराशि की वसूली के लिए इन संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह सभी संपत्तियां शैलेंद्र के भाई गौरव भदौरिया के नाम हैं। संपत्तियां खरीदने के इच्छुक 8 मार्च तक इनका निरीक्षण कर सकते हैं। 12 मार्च को सभी संपत्तियों की नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन
यह सभी संपत्तियां शैलेंद्र के भाई गौरव भदौरिया के नाम हैं। संपत्तियां खरीदने के इच्छुक 8 मार्च तक इनका निरीक्षण कर सकते हैं। 12 मार्च को सभी संपत्तियों की नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन
डेमो पिक
बैंकों से कर्ज लेकर पैसा न लौटाने पर बैंक महाराणा समूह की संपत्तियों की नीलामी कर रहे हैं। 27 दिसंबर 2018 को भी बैंक ऑफ इंडिया ने 10 करोड़ का कर्ज न चुकाने पर बगदौधी कछार स्थित 1000 वर्गमीटर क्षेत्रफल वाले आवासीय प्लाट की ई-नीलामी की थी।
एक करोड़ छह लाख रुपये में बिका यह प्लाट शैलेंद्र की पत्नी सुरभि भदौरिया के नाम पर था। अब एमआईपीएस से जुड़ी संपत्तियां नीलाम की जा रही हैं। इसके पांच में से एक निदेशक सुरभि भदौरिया हैं।

इन संपत्तियों की होगी नीलामी
- बैकुंठपुर बिठूर में 83.53 वर्गमीटर के चार प्लाट, प्रत्येक का आरक्षित मूल्य 6.68 लाख रुपये
- बैकुंठपुर बिठूर में 91.02 वर्गमीटर के चार प्लाट, प्रत्येक का आरक्षित मूल्य 7.28 लाख रुपये
- बगदौधी कछार में 0.2316 हेक्टेयर के दो प्लाट प्रत्येक का आरक्षित मूल्य 1.20 करोड़ रुपये
- बगदौधी कछार में 0.349 हेक्टेयर जमीन आरक्षित मूल्य 1.80 करोड़ रुपये
- शारदा नगर में 374.99 वर्गमीटर का प्लाट आरक्षित मूल्य दो करोड़ रुपये