{"_id":"5d21eeea8ebc3e6cb713b807","slug":"lover-asked-girlfriend-to-make-relations-with-his-friend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुहागरात के दिन पत्नी से पहले प्रेमिका को दिया ऑफर, बोला मेरे दोस्त से बनाओ संबंध, इंकार पर काटा गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहागरात के दिन पत्नी से पहले प्रेमिका को दिया ऑफर, बोला मेरे दोस्त से बनाओ संबंध, इंकार पर काटा गला
Mon, 08 Jul 2019 06:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 08 Jul 2019 06:03 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती प्रेमिका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शख्स ने अपनी सुहागरात के दिन पत्नी से पहले प्रेमिका को ऑफर दिया। उसे बाइक से जंगल में ले गया। वहां दोस्त के साथ संबंध बनाने को कहा। प्रेमिका के मना करने पर चाकू से गला रेत दिया। प्रेमिका को सूखे कुएं में फेंककर दोनों आरोपी भाग गए। यह घटना गुरुवार रात की है। रविवार सुबह नौ बजे एक चरवाहे ने महिला की चीख सुनी और ग्रामीणों को सूचना दी।
युवती को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने महिला को कुएं से जिंदा निकाला। आननफानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। शाम को महिला की हालत गंभीर देखकर कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया है। मामला कल्यानपुर थाने के एक गांव का है। बांदा जिले के खपटिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 28 साल की युवती की शादी 2008 में कल्यानपुर थाने के एक गांव में हुई थी। वह दो बच्चों की मां है।
युवती को कुएं से निकालते लोग
- फोटो : अमर उजाला
महिला ने बताया कि एक साल पहले इसी थानाक्षेत्र के लवकुश सिंह कछवाह के साथ उसका प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। दोनों अक्सर मिला करते थे। लवकुश की एक जुलाई को शादी हुई। इन दिनों ससुराल पक्ष से विवाद के चलते वह कई महीने से मायके में रह रही थी। लवकुश ने अंतिम बार मिलने को बुलाया था। इसी वजह से तीस जून को ही बांदा के बकेवर थाने के एक गांव निवासी सहेली के घर आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रस्सी और बाेरी की सहायता से युवती को निकाला गया
- फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद लवकुश की गुरुवार को सुहागरात थी। उसने पत्नी से पहले उससे मिलने की इच्छा जताई। कई बार कहने पर वह राजी हुई थी। लवकुश अपने दोस्त चंदन के साथ बाइक से सहेली के घर आया। वहां से तीनों देर शाम निकले। लवकुश उसे कल्यानपुर थाने के जलाला गांव के जंगल में ले गया। एक कुएं के पास रात लगभग आठ बजे लवकुश से वह बात कर रही थी। चंदन कुछ दूरी पर था।
विज्ञापन
कुएं से निकलने के बाद युवती
- फोटो : अमर उजाला
अचानक चंदन भी पास आ गया। लवकुश ने चंदन के साथ संबंध बनाने की पेशकश की। यह बात उसे नागवार गुजरी। बकौल महिला उसने प्रेमी लवकुश को मना कर दिया। इतना सुनते ही लवकुश ने चाकू से गला रेत दिया। दोनों ने उसे कुएं में धकेल दिया और भाग निकले। वह बेहोश हो गई। कई बार होश आया लेकिन चीख कर बेहोश हो जाती थी।