फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: मांग में सिंदूर और पैरों में बिछिया पहनाकर प्रेमी-प्रेमिका ने बाहों में बाहें डाल लगाई फांसी, घर वालों को मंजूर नहीं था रिश्ता

Mon, 01 Jun 2020 11:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 01 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
love couple hanged because family refuse to marriage
पेड़ पर लटके मिले प्रेमी प्रेमिका के शव - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के हरदोई में सोमवार को एक गांव में प्रेमी ने पहले प्रेमिका की मांग भरकर उसे बिछिया पहनाई और फिर दोनों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रेमी युगल का शव सोमवार सुबह घर से कुछ दूर बाग में लटकता मिला। माना जा रहा है कि युवक का विवाह दूसरी जगह तय होने पर दोनों ने ये कदम उठाया।


 
love couple hanged because family refuse to marriage
शव मिलने की सूचना पर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala
दोनों के करीबी रिश्तेदार होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक (21) लंबे समय से थाना क्षेत्र के ही दूसरे गांव में नाना के साथ रह रहा था। युवक गांव में ही सिलाई करता था।

 
love couple hanged because family refuse to marriage
पेड़ के पास मिली दोनों की चप्पलें - फोटो : amar ujala
परिजनों ने उसकी शादी सीतापुर में तय कर दी थी। 12 जून को तिलक और 15 जून को शादी होनी थी। युवक का कई साल से घर के पड़ोस में ही रहने वाले करीबी रिश्तेदार (चचेरे मामा) की पुत्री (19) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
love couple hanged because family refuse to marriage
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
सोमवार सुबह दोनों के शव घर से लगभग तीन सौ मीटर दूर आम के बाग के पास पेड़ में फांसी पर लटकते मिले तो हड़कंप मच गया। युवती ने दुपट्टे और युवक ने गमछे से फांसी लगाई थी। मृतका के पिता किसान नेता ने बताया कि रात दो बजे तक पुत्री घर में ही थी।

 
विज्ञापन
love couple hanged because family refuse to marriage
शव देखने के लिए लगी लोगों की भीड़ - फोटो : amar ujala
कब घर से निकल गई, पता नहीं चला। घटना की जानकारी पर युवक के माता-पिता भी मौके पर पहुंच गए। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि प्रेम प्रसंग में दोनों ने खुदकुशी की है। युवती की मांग में सिंदूर था और वह बिछिया पहने थी। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed