{"_id":"5eca42a68ebc3e908e027209","slug":"lockdown-in-up-unique-wedding-in-lockdown-in-hamirpur-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में अनोखी शादी: गुड्डे की बरात निकाली, गुड़िया संग लिए फेरे, विधि-विधान से हुई हर रस्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में अनोखी शादी: गुड्डे की बरात निकाली, गुड़िया संग लिए फेरे, विधि-विधान से हुई हर रस्म
Sun, 24 May 2020 03:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 24 May 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर में हुई अनोखी शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले के औंडे़रा गांव में शुक्रवार रात एक अनोखी शादी देखने को मिली। बच्चों की जिद पर ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ गुड्डा-गुड़िया का विवाह कराया।
हमीरपुर में हुई अनोखी शादी
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में स्कूल बंद होने पर औंडे़रा में मुखिया मोहल्ला की अंजना, हर्रो, रीमा देवी, अनुष्का, रंजना देवी, रिया, प्रिंसी, राधा आदि गुड्डा-गुड़ियों से खेलकर समय पास कर रहीं थीं।
हमीरपुर में हुई अनोखी शादी
- फोटो : अमर उजाला
खेल-खेल में बच्चों ने गुड्डा-गुड़िया के विवाह की ठानी। पहले तो घर वालों ने मना किया बाद में बालहठ के सामने उन्हें भी झुकना पड़ा। बुधवार को मैदान में मंडप गाड़ कर विवाह समारोह की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर में हुई अनोखी शादी
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को मायने में हल्दी की रस्म के बाद शुक्रवार रात गुड्डा कार्तिक की बरात निकाली गई। लोग गुड्डे को कंधों पर बैठा कर पूरे मोहल्ले में घूमे। रात में विवाह संस्कार संपन्न कराकर शनिवार सुबह दुल्हन बनी गुड़िया पायल विदा की गई।
विज्ञापन
हमीरपुर में हुई अनोखी शादी
- फोटो : अमर उजाला
इस अनोखी शादी में हरप्रसाद ने मंडप कार्यक्रम कराया। करन राजपूत ने कन्यादान किया। पुरोहित का काम प्यारे महाराज ने कराया। इस शादी में बैंड बाजा, नाचगान के साथ ही भोजन व मिठाई का भी पूरा प्रबंध था।