{"_id":"5c7a6343bdec220f1220a6c0","slug":"last-journey-of-martyr-deepak-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अम्मा! लो आ गए दीपक, बोल अगले ही पल फफक कर रो पड़ी बहन, मां की आंखों से फूट पड़ा आंसुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्मा! लो आ गए दीपक, बोल अगले ही पल फफक कर रो पड़ी बहन, मां की आंखों से फूट पड़ा आंसुओं का सैलाब
Sat, 02 Mar 2019 04:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 02 Mar 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के बड़गाम में भारतीय वायु सेना का विमान एमआई-17 क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में कानपुर निवासी कारपोरल दीपक पांडेय की जान चली गई। एक फरवरी को जब दीपक का पार्थिव शरीर कानपुर स्थित उनके आवास पहुंचा तो पूरे घर में कोहराम मच गया।
डेमो
दो दिन का इंतजार खत्म होने को था। अंतिम दर्शन को आस-पास और दूर-दराज से आए लोग सड़क पर तो रिश्तेदार और परिवार वाले छत पर खड़े रहकर दीपक के पार्थिव शरीर के आने की राह देख रहे थे।
डेमो
शुक्रवार सुबह 8 बजे से हर आंख घर की ओर आने वाली सड़क पर टकटकी लगाए थी। किसी भी वाहन के आने पर दीपक तुम अमर रहो, भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा दीपक तेरा नाम रहेगा के जयकारे गूंज उठते।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
सुबह 10:20 बजे एयर फोर्स का विशेष वाहन शहीद दीपक के पार्थिव शरीर को लेकर घर की ओर मुड़ा। वैसे ही छत पर खड़ी फुफेरी बहन कुमुद जोर से चिल्ला पड़ी। बोली, अम्मा! लो दीपक आ गए और अगले ही पल फफक कर रो पड़ीं।
विज्ञापन
डेमो
उसकी आवाज छत और सड़क पर खड़े जिस-जिस के कानों में पड़ी तो वह उसे बिलखता हुआ देख खुद को भी नहीं रोका सका। वहां मौजूद हर आंख से आंसू छलक पड़े। पास खड़ी महिला रिश्तेदारों ने कुमुद को किसी तरह संभाला।